बदलते मौसम में बाल हो गए हैं रूखे? अपनाएं ये 3 आसान टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:41 PM (IST)

नारी डेस्क : बदलते मौसम का सबसे पहला असर हमारी त्वचा और बालों पर दिखाई देता है। ठंडी और सूखी हवाओं के कारण बाल अपनी नैचुरल नमी, शाइन और सॉफ्टनेस खोने लगते हैं। नतीजा यह होता है कि बाल रूखे, फ्रिज़ी और झाड़ू जैसे नजर आने लगते हैं। ड्राई बाल न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि टूटने और झड़ने की समस्या भी बढ़ा देते हैं। इसकी वजह पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा धूप में रहना, क्लोरीनयुक्त पानी, बार-बार बाल धोना, स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल या हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं। अगर आपके बाल भी बदलते मौसम में बेजान हो गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप हफ्तेभर में बालों को सिल्की, स्मूद और बाउंसी बना सकते हैं। आइए जानते हैं 3 आसान और असरदार स्टेप्स।

हॉट ऑयल मसाज से दें बालों को गहराई से पोषण

बदलते मौसम में बालों की ड्राइनेस और फ्रिज़ीनेस दूर करने का सबसे असरदार तरीका है हॉट ऑयल मसाज। यह स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है।

PunjabKesari

कौन-सा तेल चुनें?

आप अपने बालों की जरूरत के अनुसार नारियल, जैतून (Olive), जोजोबा, बादाम या कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तेलों में मौजूद विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को दोबारा जीवंत बनाते हैं।

यें भी पढ़ें : हीरोइन बनना चाहती थीं, किस्मत ने बना दिया डांसर, फिर भी जीत रहीं लोगों का दिल

इस्तेमाल करने का सही तरीका

तेल को हल्का गुनगुना करें (ध्यान रखें, ज्यादा गर्म न हो)
स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथों से मसाज करें
गर्म पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ लें और सिर पर 30 मिनट तक लपेटें
बाद में माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें
हफ्ते में एक बार यह उपाय करने से बाल सॉफ्ट, सिल्की और चमकदार हो जाते हैं।

बीयर कंडीशनिंग से खत्म करें फ्रिज़ीनेस

बालों को स्मूद और रेशमी बनाने के लिए सही प्रोडक्ट्स का चुनाव बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ हमेशा सल्फेट-फ्री शैम्पू और माइल्ड कंडीशनर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि सल्फेट बालों की नैचुरल नमी छीन लेता है। अगर आप घरेलू नुस्खा अपनाना चाहते हैं, तो बीयर कंडीशनिंग एक बेहतरीन उपाय है। बीयर में मौजूद प्रोटीन (माल्ट और हॉप्स) बालों के डैमेज टेक्सचर को रिपेयर कर उन्हें स्मूद और शाइनी बनाते हैं।

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल?

बाल धोने के बाद बीयर में थोड़ा पानी मिलाएं
इसे स्प्रे बोतल में भरकर बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं
कुछ देर छोड़ दें, चाहें तो ठंडे पानी से हल्का धो सकते हैं
बाल सूखने के बाद आपको खुद फर्क महसूस होगा। बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट, बाउंसी और चमकदार नजर आएंगे।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं हेयर मास्क

बालों की खोई हुई नमी वापस लाने के लिए हेयर मास्क सबसे कारगर उपाय है। आप घर पर बने इन मास्क्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:
केला मास्क
दही मास्क
नारियल दूध मास्क
अंडा या मेयोनीज मास्क
ऑयल मास्क।

PunjabKesari

कैसे करें फायदा?

इनमें मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड बालों को डीप कंडीशनिंग देते हैं। 
हफ्ते में एक दिन मास्क लगाने से बाल पूरे हफ्ते सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बने रहते हैं।

बदलते मौसम में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी है। हॉट ऑयल मसाज, बीयर कंडीशनिंग और हफ्ते में एक बार हेयर मास्क ये तीन आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपने रूखे और फ्रिज़ी बालों को फिर से खूबसूरत, मजबूत और चमकदार बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static