कपूर फैमिली के चार लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, अर्जुन कपूर पर साल में दूसरी बार आया संकट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 02:04 PM (IST)

अनिल कपूर के परिवार पर भी कोरोना का संकट आ गया है। अनिल कपूर के बेटी रिया कपूर और दामाद करण बूलानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अर्जुन कपूर और उनकी अंशुला कपूर की रिपोर्ट भी  पॉजिटिव आई हैं। बड़ी बात यह है कि अर्जुन साल में दूसरी बार इस महामारी का शिकार हुए हैं। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो सभी ने खुद को  हाेम  quarantine कर लिया है और डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरत रहे हैं।अंशुला कपूर  का आज बर्थडे है ऐसे में इस खबर ने उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। 

PunjabKesari
अर्जुन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे, जिसमें मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी मौजूद थी।  वहीं इससे पहले अर्जुन ने अपनी बहन के बर्थडे पर एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि- हमेशा अच्छे दिल वाली इंसान रहना, हर दिन अपने बेस्ट वर्जन में रहना. हमेशा खुश रहना और स्माइल करते रहना। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


अर्जुन ने आगे लिखा था कि- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं. हैप्पी बर्थडे अंशुला कपूर। आशा है जो तुम चाहती हो वो सब तुम्हें इस साल मिले, लव यू। अंशुला फैन काइंड वेबसाइट की फाउंडर हैं। इस वेबसाइट के जरिए अंशुला जरूरत मंद लोगों की मदद करती हैं. इसके लिए वह सेलेब्स का सपोर्ट भी लेती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static