कारोबार और नौकरी में हो रही हैं परेशानी तो अपनाएं ये वास्तु उपाय

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 11:53 AM (IST)

कई लोगों को कड़ी मेहनत करने पर भी मनचाहा फल नहीं मिलता है। ऐसे में वे अक्सर पैसों को लेकर परेशान रहते हैं। वास्तु अनुसार, हमारी आसपास की दिशाएं व कुछ चीजों हम पर अच्छा व बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए घर में कुछ खास चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। घर में सुख-समृद्धि का संचार होने के साथ सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

. चांदी का सिक्का

अगर आपको मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा हैं तो घर की उत्तर दिशा में कांच के बाउल में चांदी का सिक्का डालकर रख दें।

. चांदी का कछुआ

कारोबार व नौकरी में तरक्की पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में चांदी का कछुआ रख दें। इसके साथ ही समय-समय पर इसकी सफाई करें।

PunjabKesari

. गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति

घर की पूर्व-उत्तर कोने में गणेश जी और देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इसके साथ ही रोजाना इनकी पूजा करें।

. आंवला व तुलसी का पौधा

आंवला और तुलसी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

. नीला पिरामिड

ड्राइंग रूम की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर होती है। परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है।

PunjabKesari

. पानी की टंकी

वास्तु अनुसार, घर की पानी की टंकी भी आर्थिक स्थिति सुधारने का काम करती है। ऐसे में इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही रखें। अगर पानी की टंकी आपके घर के अंदर हैं तो आप इसमें एक चांदी का सिक्का या कछुआ डाल दें।

. इस दिशा में बनवाए या रखें तिजोरी

वास्तु अनुसार, घर की उत्तर दिशा में तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी होनी चाहिए। धन के देवता कुबेर की मानी जानी वाली इस दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक लाभ होता है।

. फिश एक्वेरियम

चीनी वास्तुशास्त्र में फिश एक्वेरियम शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे नौकरी व कारोबार में चल रही परेशानी दूर होती है।

PunjabKesari

 

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static