Woman Care: 40 के बाद भी हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 03:13 PM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। खासतौर पर 40 पार करने में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान महिलाओं को सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आज हम आपको कुछ कारगर उपाय बताते हैं। इसे आप अपनी डेली लाइफस्टाइल अपनाकर खुद को एकदम फिट एंड फाइन रख सकती हैं...

डाइट में करें बीज शामिल

40 के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में बीजों को शामिल करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इनमें फाइबर, प्लांट प्रोटीन, मिनरल्स, जिंक, फास्फोरस, मैगनीज, विटामिन्स, एंटी- आक्सीडेंट आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसमें मौजूद जिंक प्रोस्टेट व यूरिनरी हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

दही

दही अन्य पोषक तत्वों के साथ गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने में कारगर होता है। ऐसे में 40 की उम्र होने के बाद महिलाओं को रोजाना दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

देर रात भोजन करने से बचे

हेल्त एक्सपर्ट अनुसार, 40 की उम्र के बाद देर रात भोजन करने से बचना चाहिए। इससे ग्लूकोज टॉलरेंस में गड़बड़ हो सकती है। इसके कारण ब्लड ग्लूकोज बढ़ने का खतरा रहता है जो डायबिटीज का अहम फैक्टर माना जाता है। इसके साथ ही देर रात खाने से भोजन सही से पचता नहीं हैं। ऐसे में वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

विटामिन डी से भरपूर चीजें

उम्र बढ़ने से दिल व हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करें। आप चाहे तो विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी खा सकती है।

डाइट में शामिल करें फल और सब्जियां

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें। खासतौर पर मौसमी फल व सब्जियां खाना फायदेमंद मानी जाती है। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

योगा और एक्सरसाइज का लें सहारा

हेल्दी रहने के लिए हल्का-फुल्का योगा व एक्सरसाइज करें। इससे इम्यूनिटी और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। बीमारियों से बचाव रहने के साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है।

पैदल चले

अगर आप योगा या एक्सरसाइज नहीं कर सकती हैं तो हेल्दी रहने के लिए रोजाना सैर करें। इससे आपके पूरे शरीर की एक तरह से एक्सरसाइज होगी। ऐसे में एकदम फिट एंड फाइन रहने में मदद मिलेगी।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static