घर पर करें ये 4 चमत्कारी बदलाव, डिप्रेशन से मिलेगी निजात

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 08:27 AM (IST)

डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जिससे आज बहुत से लोग जुझ रहें है। बॉलीवुड स्टार हो या आम जनता आजकल किसी न किसी के डिप्रेशन के कारण की सुसाइड की खबरें सुनने को मिल रही है। असल में यह एक बेहद गंभीर मानसिक रोग है, जो इंसान पर इतना पर बहुत अधिक हावी हो जाता है। साथ ही इसके कारण व्यक्ति अपनी जान गवां बैठता है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 26 करोड़ लोग ऐसे है जो डिप्रेशन के शिकार है। साथ ही पुरूषों की तुलना में महिलाएं इसकी शिकार है। ऐसे में  समय रहते ही इस रोग पर काबू पाना बहुत जरूरी है। नहीं तो इसकी चपेट में पड़ा इंसान अपनी जान से हाथ गवां सकता है। साइकोलॉजिकल और फार्माकोलॉजिकल के द्वारा इसका इलाज हो सकता है। मगर कुछ मनोचिकित्सकों के मुताबिक घर पर कुछ बदलावों द्वारा भी इस परेशानी से निकला जा सकता है। तो आइए जानते है उन 4 चमत्कारी बदलावों के बारे में...

पौधे लगाएं

प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल आसानी से जीत सकती है। इसलिए घर पर खूबसूरत और आकर्षित पौधे लगाएं। सुंदर पौधे और फूलों को देखकर मन को शांति मिलती है। थकावट दूर हो व्यक्ति के मन को शांति व सुकुन मिलता है। साथ ही व्यक्ति डिप्रेशन की चपेट में आने से बचाता हैं।

PunjabKesari

खूबसूरत पेंटिंग्स 

घर की दीवारों पर सुंदर व यूनिक पेंटिंग्स लगाने से घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। इसतरह खूबसूरत घर को देखकर मन को शांति मिलती है। दिनभर की थकावट दूर हो व्यक्ति रिलैक्स हो अंदर खुशी फील करता है। इसतरह तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए नदी, झरने, कोई खूबसूरत प्रकृति पेंटिग लगाएं है। इसके अलावा आप अपनी फैमिली फोटो भी लगा सकते है। इनको देखने से मन अंदर से खुश होता है। ऐसे में तनाव होने का खतरा कम रहता है।  

डार्क पेंट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डिप्रेशन की स्थिति में लाल और संतरी रंग दिमाग को रिलैक्स फील करवाता है। इसलिए घर में इस रंग का पेंट करवाएं। इसके अलावा अलावा आप घर का इंटीरियर भी डार्क कलर का चुन सकते है। 

रोशनी का उचित प्रबंध

घर के सभी कमरों में रोशनी का सही प्रबंध होना चाहिए। बंद कमरे में व्यक्ति का दम घुटने लगता है। इसलिए सभी कमरों में रोशनी आनी चाहिए। साथ ही खिड़कियां बड़ी हो। ताकि रोज सूरज की रोशनी और फ्रेश फील महसूस किया जाए। साथ ही  डिप्रेशन की चपेट में आने से बचा जा सके। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static