Women Care: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं ऐसे रखें खुद को फिट

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 03:02 PM (IST)

आज की महिला किसी काम में पीछे नहीं है। वे घर और ऑफिस को एक साथ अच्छे से संभालने में सक्षम है। मगर आमतौर पर वे घर और ऑफिस में अच्छे से तालमेल बना लेती है। मगर बात खुद की सेहत की आने पर वे थोड़ी लापरवाही कर बैठती है। मगर खुद की सेहत का ध्यान ना रखने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अगर आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताते हैं, जिसे हर महिला को फिट रहने के लिए अपनाने चाहिए...

नाश्ता करना न भूलें

अक्सर महिलाएं परिवार वालों के खाने-पीने का खास ध्यान रखती है। मगर खुद की सेहत को लेकर लापरवाही बरत लेती है। ऐसे में कई महिलाओं को सुबह नाश्ता ना करने की आदत होती है। मगर ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आपको नाश्ता करने में देरी हो रही हो तो आप ओट्स, कॉर्नफ्लैक्स, फ्रूट्स, दही, ड्राई फ्रूट्स आदि का नाश्ता में सेवन कर सकती है।

PunjabKesari

बेक्ड चीजें करें डाइट में शामिल

आप हेल्दी रहने के लिए बेक्ड चीजों का सेवन कर सकती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे आपका स्वाद और सेहत दोनों बरकरार रहेगी।

जंक व फ्रोजन फूड को कहे ना

30 के महिलाओं को हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें तला-भुना, फ्रोजन, जंक आदि फूड खाने से बचना चाहिए। ये चीजों खाने में भले ही टेस्टी हो मगर सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।

एक्सरसाइज करना जरूरी

आप भले ही कितना मर्जी बिजी को मगर कुछ समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें। आप जिम जाने की जगह पर घर की छत या खुली जगह पर ही 20-30 मिनट तक एक्सरसाइज कर सकती है। इससे आपकी बॉडी में लचक आएगी। कंधों, टांगों, कमर आदि दर्द से आराम मिलेगा। शरीर का बढ़ा वजन कंट्रोल होकर बॉडी शेप में आएगी।

PunjabKesari

8 घंटे की लें नींद

हेल्दी रहने के रोजाना 8 घंटे की नींद लें। एक्सपर्ट अनुसार, नींद लेने से शरीर व दिमाग रिलैक्स होता है। इससे शरीर को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति मिलती है। इसके साथ ही बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं नींद की कमी से दिनभर में थकान व कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी रहता है।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static