कोरोना मरीजों में बढ़ रही पेट संबंधी समस्याएं, स्वामी रामदेव ने बताएं योगासन और उपाय

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 10:55 AM (IST)

कोरोना वायरस सीधा फेफड़ों पर असर डालता है। ऐसे में मरीजों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मगर इसके साथ कई लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो रही है। इसके कारण मरीजों कोे अपच, एसिडिटी, पेट में भारीपन, भूख ना लगने की शिकायत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए दवाओं के साथ योग करना भी फायदेमंद रहेगा। 

 

योग गुरू स्वामी रामदेव के अनुसार, पेट के स्वस्थ ना होने किसी चीज पर ध्यान भी नहीं लगता है। वहीं आगे चलकर गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पेट खराब के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर गलत प्रभाव होता है। ऐसे में एसिडिटी, कब्ज, अपच तो होने के साथ गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, फंक्शनल डिस्पेप्सिया, मोटापा, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, कोलाइटिस और पेप्टिक अल्सर आदि बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिे हैल्दी खाने के साथ योग करके पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं इससे बचने व राहत पाने के लिए योगासन और घरेलू उपाय...

पेट के रोगों के लिए घरेलू उपाय

. 1 चम्मच दरदरे गेंहू को रातभर पानी में भिगोएं। अगली सुबह इसका सेवन करने से पेट की गड़बड़ी दूर होगी।

. 1-1 चम्मच सौंफ, जीरा, धनिया, त्रिफला और 100 ग्राम गेहूं पीसकर रातभर भिगोएं। अगली सुबह खाली पेट इसे खाएं। इससे एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलेगी।

. 1 कप पानी में 1 चम्मच जीरा रातभर भिगोएं। अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे अपच की समस्या दूर होगी।

PunjabKesari

. अक्सर कई लोगों के पेट में आग सी लगती है (जलन होना) इससे राहत पाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच पिसा हुआ धनिया रातभर भिगोएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

. भूमि आवंला, पूर्नवा, चितेर खाएं। आप सर्वकल्प क्वाथ का भी सेवन कर सकते हैं।

. व्हीटग्रास और एलोवेरा का जूस पीना भी फायदेमंद रहेगा। इसके इलावा गाजर और चुकंदर का सलाद या जूस का सेवन करने से भी पेट संबंधी समस्याएं दूर होगी।

. लौकी व खीरे का जूस पाचन तंत्र मजबूत करके पेट संबंधी समस्याओं से आराम दिलाते हैं।

. 1-1 चम्मच अजवाइन, जीरा, मेथी, 1 ग्राम मीठा सोडा और थोड़ा सेंधा या काला नमक मिलाएं। भोजन के बाद या गैस की परेशानी होने पर पानी के साथ मिश्रण को 2 ग्राम खाएं।

- कोलाइटिस

आंत की सूजन, जलन या इससे जुड़ी अन्य बीमारियों को कोलाइटिस कहते हैं। पेट में ऐंठन, दस्त, डायरिया, नींद न आना, बुखार और वजन कम होना इसके लक्षण हैं। 

ऐसे करे बचाव 

. नियमित रूप से 100 ग्राम अनार का सेवन करें। केला खाएं। वहीं बेल का फल या इसे भुनकर खाएं।
. ब्राउन राइस में दही मिलाकर खाएं। साथ ही यह समस्या होने पर दूध, नमक व घी खाने से परहेज रखें।

PunjabKesari

अपेंडिक्स साइटिस 

अपेंडिक्स हमारे पेट में आंत के बीच का भाग होता है। यह पेट के दायीं ओर नीचे की तरह होता है। इसमें इंफेक्शन होने पर सूजन व  दर्द होने की शिकायत होती है। 

ऐसे करे बचाव 

- इस योग के शुरुआती दौर में सेब या बेल भुनकर खाने में फायदा मिलेगा। इसके अलावा हरे पपीते की सब्जी या पका पपीता, मुनक्का और अंजीर खाना भी फायदेमंद रहेगा।

पेट संबंधी रोगों के लिए योगासन

मंडूकासन- इस आसन को करीब 1 मिनट तक करने से ही कब्ज, एसिडिटी की परेशानी से आराम मिलता है। 

शशकाशन- पेट संबंधी हर समस्या से निजात दिलाने में यह आसन बेहद कारगर माना गया है। 

उत्थित पद्मासन- इससे कंधों और छाती में मजबूती आती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ पेट संबंधी हर रोगों से राहत मिलती है। 

योग मुद्रासन- यह आसन पेट को स्वस्थ रखने के साथ थकान व कमजोरी को दूर करता है। 

वज्रासन- इससे पेट संबंधी समस्याओं से आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

गौमुख आसन- एसिडिटी दूर होगी।  ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से दिल स्वस्थ रहेगा। 

पवनमुक्तासन- पेट में भारीपन, कब्ज, एसिडिटी व कमजोरी से आराम मिलेगा।   

उत्तान पद्मासन- इस आसन को करने से पेट के साथ पूरे शरीर को फायदा होगा। 

नौकासन- इस आसन को करीब 1 मिनट करने से एसिडिटी, कब्ज से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

पांदागुष्ठासन- एसिडिटी, कब्ज, अपच आदि के साथ पेट संबंधी समस्याओं से आराम मिलेगा। 

सेतुबंध आसन- अपच, एसिडिटी, कब्ज से राहत के साथ पीठ की मांसपेशियां मजबूत होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static