घर में मनी प्लांट लगाते समय इन नियमों का करें पालन, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 11:23 AM (IST)

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग पेड़-पौधे लगाने पसंद करते हैं। मगर वास्तु व ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ये पौधे अपने जीवन पर भी गहरा असर डालते हैं। कुछ खास पौधों को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इनमें से एक पौधा मनी प्लांट। वास्तु अनुसार इसे घर पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। मगर इसे लगाने से पहले कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

इस दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

वास्तु अनुसार, मनी प्लांट को घर की अग्नेय दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।  

किस्मत चमकाएगा इस दिशा में लगा मनी प्लांट 

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा प्रथम पूजनीय गणेश जी की मानी जाती है। वहीं मनी प्लांट का पौधा पैसा और किस्मत का प्रतीक कहलाता है। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं। जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के योग बनते हैं। इसके साथ घर में सुख-समृद्धि बनाएं रखने के लिए मनी प्लांट को किसी रस्सी या डंडे की मदद से ऊपर की तरफ बांध कर रखें। मान्यता है कि इससे समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। 

PunjabKesari

इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से बचें 

वास्तु अनुसार, घर के ईशान कोण की दिशा देवगुरु बृहस्पति की मानी जाती है। इसके साथ ही शुक्र तथा बृहस्पति एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है। 

इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से हो सकता है मानसिक तनाव 

घर की पूर्व- पश्चिम कोने में भी मनी प्लांट लगाने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे घर के सदस्यों में मनमुटाव व मानसिक तनाव हो सकता है। 

मनी प्लांट की बेल हो ऊपरी ओर 

मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ व सुख-समृद्धि में रुकावटें पैदा करना माना जाता है। इसलिए इसे घर में लगाने से इस बात का ध्यान रखें कि इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर हो। 

पत्तियां सूखने पर तुरंत हटा दें

मनी प्लांट का हरा-भरा पौधा जीवन में खुशहाली व सुख-समद्धि लाने का काम करता है। वहीं इसकी सूखी पत्तियां नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। ऐसे में इसकी पत्तियां सूखने पर तुरंत हटा दें।

PunjabKesari

रविवार को जल ना दें

मनी प्लांट को रविवार के दिन जल ना चढ़ाएं। इसके अलावा इसपर जल अर्पित करने से पहले पानी में थोड़ा सा दूध मिला लें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। 

घर के बाहर ना लगाएं

मनी प्लांट को पैसा और किस्मत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसके पौधे को घर के बाहर लगाने से बचना चाहिए। इसके अलावा इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिे जहां से लोगों की नजर ना पड़ें। वास्तु अनुसार, किसी की बुरी नजर से मनी प्लांट का पौधा सूख सकता है। इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर व लोगों की नजर से बचाकर ही रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static