घंटों लैपटॉप और टीवी देखकर आंखों में पड़ी सूजन को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 01:15 PM (IST)

लॉकडाउन के कारण लोग घर पर फ्री बैठे‌ है। इनमें में से कुछ लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में घंटों लगातार टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन यूज करने के कारण आंखों में जलन, खुजली और आंखों के आसपास सूजन दिखाई देने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इन परेशानियों से गुजर रहे हैं तो घर पर आसानी से मिलने वाली चीजों को यूज कर इससे राहत पा सकते हैं। 

PunjabKesari

कोकोनट और ऑलिव ऑयल

नारियल और जैतून का तेल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसे लगाने से आंखों में होने वाली जलन, खुजली व सूजन से तेजी से आराम मिलता है। इसके अलावा इससे सिर की हल्के हाथों से मसाज करने से आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन दूर होने के साथ थकावट की परेशानी दूर होती है।

ठंडी कॉफी

आंखों के इर्द-गिर्द सूजन को दूर करने के लिए कॉफी का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। यह पफी आइज के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए थोड़ी सी कॉफी को पानी में मिलाकर फ्रिज में जमने के लिए रखें। तैयार आइस क्यूब को सुबह उठकर आंखों के आसपास लगाएं। यह थकी और सूजन वाली आंखों को राहत के साथ ठंडक पहुंचाती है। इसके साथ ही दिनभर फ्रेश फील होता है।

PunjabKesari

ग्रीन- टी

ग्रीन- टी कई पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी होती है। यह पीने के साथ चेहरे पर लगाने में भी फायदेमंद होती है। कॉटन को ग्रीन- टी में डूबोकर आंखों के ऊपर 10 मिनट तक रखें। इससे आंखों में होने वाली जलन, दर्द और थकावट दूर होने में मदद मिलती है। 

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण होते हैैं। यह स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। इसे आंखों के नीचे 10 मिनट तक लगाएं। आप चाहें तो ऐलोवेरा जेल को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। तय समय के बाद इसे ताजे पानी से धोएं। इससे आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन आदि की परेशानी दूर होती है। चेहरे पर निखार आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static