नौकरी व कारोबार में तरक्की दिलाएंगे ये फेंगशुई चीजें

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 11:05 AM (IST)

जीवन में कई बार बहुत कोशिशें करने के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं होती है। फेंगशुई के अनुसार, इसके पीछे का कारण हमारे आसपास फैली नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसके कारण धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजों के घर या कार्यक्षेत्र में रखना बेहद कारगर साबित होता है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में... 

बांस का पौधा

वास्तु व फेंगशुई में बांस के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। इसे घर, दुकान, फैक्टरी, आदि जगहों पर रखने से सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। तरक्की के रास्ते खुलने के साथ आय के नए स्रोत मिलते हैं। इसे लगाने के लिए पूर्वी दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

PunjabKesari

क्रिस्टल पिरामिड 

फेंहशुई के अनुसार, इसे घर, दुकान पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर वालों की सेहत में सुधार होता है। 

लाफिंग बुद्धा

जीवन में सफलता व तरक्की पाने के लिए लाफिंग बुद्धा रखना शुभ होता है। इससे व्यापार व कारोबार तेजी से चलने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

मछलियों का जोड़ा

मछलियों का जोड़ा घर पर रखना शुभ व सौभाग्य का प्रतीक होता है। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो आय के नए स्रोत मिलते हैं। साथ ही घर-परिवार के लड़ाई-झगड़े दूर हो रिश्तों में मिठास आती है‌। ‌

तीन टांगों वाला मेंढ़क

तीन टांगों वाले मेंढक जिसके मुंह में सिक्के हो उसे घर, दुकान या ऑफिस में रखना शुभ होता है। इससे वास्तुदोष दूर हो तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखना शुभ होता है। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

विंड चाइम

अक्सर लोग घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगाना पसंद करते हैं। यह दिखने में सुंदर होने के साथ आसपास के वातावरण को शुद्ध करती है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही पैसों की किल्लत दूर हो धन लाभ होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static