शुगर क्रेविंग नहीं होती कंट्रोल तो फॉलो करें ये टिप्स, वजन घटाना भी होगा आसान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 12:42 PM (IST)

हर कोई एकदम फिट एंड फाइन रहना चाहता है। मगर इसके लिए अच्छी डाइट लेने के साथ अपनी दिनभर की कुछ आदतों पर सुधार करने की जरूरत होती है। इनमें से ही एक आदत हैं अधिक मीठा खाना। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, अधिक मीठी चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ डायबिटीज व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। एक्सपर्ट मुताबिक, शाम के समय हमें अधिक शुगर क्रेविंग होती है। इसके साथ ही इस समय हाई कैलोरी चीजें खाने से वजन बढ़ने की परेशानी अधिक रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ कारगर उपाय बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं।

पानी पीएं

जब भी आपको कुछ मीठा खाने काम मन हो तो तुरंत 1 गिलास पानी पी लें। इससे आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा। ऐसे में भूख शांत होने से आपको शुगर क्रेविंग भी नहीं होगी। इसके साथ ही आपका मन उस चीज को खाने से हटने लगेगा।

PunjabKesari

सिर्फ फ्रूट्स खाना गलत

अक्सर लोग डाइटिंग के दौरान सिर्फ फ्रूट्स खाते हैं। मगर इससे आपको शुगर व कुछ और खाने की क्रेविंग हो सकती हैं। इससे बचने के लिए आप फल के साथ नट्स, मखाना आदि हैल्दी चीजों का सेवन करें। ऐसा करने से आपको लंबे सम तक भूख नहीं लगेगी। इसतरह आपका वजन कंट्रोल रहने के साथ शुगर क्रेविंग कम होने में मदद मिलेगी।

रोजाना सैर करें

शुगर क्रेविंग कम करने के लिए सैर करना बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में जब भी आपका मन मीठा खाने का हो तो सैर के लिए निकल जाएं। इससे आप मीठी चीजों से दूर रहेंगे और इससे आपके शरीर में गुड हार्मोन्‍स रिलीज होंगे। ऐसे में आपको हेल्दी व खुशनुमा महसूस होगा।

PunjabKesari
pc: Avera Health

तनाव ना लें

शुगर क्रेविंग होने की वजह से शरीर का ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होने लगता है। इसके कारण तनाव होने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें। पेट भरा होने से बार-बार मीठा खाने का मन नहीं करता है। इसतरह आपको वजन कंट्रोल करने व हेल्दी रहने में मदद मिलेगी।

पूरी नींद लें

एक्सपर्ट अनुसार, नींद पूरी ना होने से भी मीठा खाने का मन करता है। ताकि जागते रहने के लिए शरीर में ऊर्जा बन पाएं। मगर चीनी का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ डायबिटीज व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में कोशिश करें तो रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लें।

PunjabKesari
pc: Aajtak

हेल्‍दी और हैवी ब्रेकफास्‍ट करें

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा हेल्‍दी और हैवी होना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। शुगर क्रेविंग कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। इसके अलावा सेहतमंद रहने के लिए बेहतर होगा कि आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static