Road Accident में जाने- माने लोक गायक की दर्दनाक मौत, मथुरा में हुआ हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 04:25 PM (IST)

नारी डेस्क: संगीत जगत ने एक जाने- माने लोक गायक को खो दिया है।  मथुरा जिले में सड़क हादसे में लोक गायक रिंकू रजवाड़ा की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगरा जिले के मिढाकुर गांव निवासी रजवाड़ा (31) मंगलवार को मोटरसाइकिल से बलदेव क्षेत्र के कंजौली घाट उत्तरी बाईपास के रास्ते बरौली से फरह जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 
 

यह भी पढ़ें:  ये दिल मांगे मोर...कारगिल के इस हीरो के नाम से कांपते थे दुश्मन
 

पुलिस ने  बताया कि हादसे में अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण रजवाड़ा की मौत हो गई। रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रावत ने बताया कि हादसे के समय रजवाड़ा ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 
 

यह भी पढ़ें:  मनोज तिवारी की बेटी पर चिल्लाई Mary Kom, बोली- मुझे पूरी दुनिया जानती है, तुम्हें कोई नहीं जानता
 

रिंकू रजवाड़ा रसिया गायन के साथ-साथ भजन संध्या के कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देते थे। वह हाथरस निवासी करण शर्मा के दल के साथ अलग-अलग स्थानों पर भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन करते थे।  रिंकू शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, साथी कलाकारों, परिचितों और रसिया गायन से जुड़े लोगों को भी गहरा सदमा लगा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static