कंगना की फिटनेस का राज सीक्रेट डाइट, चाय के साथ खाना नहीं भूलती ये चीज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 06:16 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस के भी दीवाने हैं। उनके चेहरे का नूर और फिटनेस देखकर कंगना की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। फैंस खुद भी यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि कंगना ऐसा क्या खाती हैं जो इतनी फिट हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको कंगना की फिटनेस का सीक्रेट बताते हैं। आइए जानते हैं। 

एक गिलास पानी 

एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत एक गिरास पानी के साथ करती हैं। पानी पीने के बाद वह चाय पीती हैं। 

PunjabKesari

भीगे हुए बादाम और किश्मिश 

चाय के साथ कंगना भीगे हुए बादाम और किश्मिश खाती हैं। एक्ट्रेस को फिल्टर कॉफी भी बहुत पसंद है। फिल्टर कॉफी के साथ वह काजू लेना पसंद करती हैं।

नारियल पानी 

कंगना को नारियल पानी भी बहुत अच्छा लगता है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान वह इसे पीना नहीं भूलती। नारियल पानी के साथ एक्ट्रेस स्नैक्स लेना पसंद करती हैं। साथ ही इसके बाद वह नींबू पानी या बटर मिल्क का भी सेवन जरुर करती हैं।  

योग और मेडिटेशन 

एक्ट्रेस की फिटनेस का राज योग और मेडिटेशन भी है। वह एक्सरसाइज के अलावा योग भी करती हैं। 

PunjabKesari

सीजनल फल

योग के बाद एक्ट्रेस सीजनल फल का सेवन करती हैं। इसके अलावा कंगना सब्जियों से बना हुआ जूस भी पीती हैं। स्वाद के तौर पर वह जूस में नींबू और पुदीना डालती हैं। लंच में एक्ट्रेस सब्जी, दाल, चावल और पकौड़े वाली कढ़ी खाती हैं। 

हल्दी वाला दूध 

इसके बाद डिनर के तौर पर कंगना दही, चावल या फिर खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। रात में सोने से पहले वह हल्दी वाला दूध पीना नहीं भूलती। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static