मौनी रॉय की तरह चाहिए सेक्सी फिगर तो फॉलो करें ये Fitness Mantra

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 03:53 PM (IST)

छोटे पर्दे से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस व खूबसूरती के भी लोग काफी दीवाने हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं? बता दें कि मौनी का मानना है कि स्वस्थ भोजन करना चाहिए, समय पर सोना चाहिए और फिट रहने के लिए स्वस्थ आदतों को प्रेरित करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपके उनके फिटनेस मंत्र, डाइट चार्ट के साथ-साथ डेली रूटीन के बारे में बताएंगे।

8-10 गिलास पानी

पेट साफ रखने के लिए एक्ट्रेस खूब पानी पीती हैं। वह दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीती हैं। यह एक क्लिच की तरह लगता है लेकिन पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

वर्कआउट सीक्रेट

वह शरीर को फिट और टोंड रखने पर काफी जोर देती हैं। वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तक है  इसलिए वह खुद को स्वस्थ और खुश रखने के लिए डांस का सहारा लेती हैं। रोजाना 400 कैलोरी बर्न करने के लिए 60 मिनट तक डांस करें। यही उनका सबसे महत्वपूर्ण वर्कआउट और फिटनेस सीक्रेट है।

थोड़ी-छोड़ी देर बाद खाएं

फिट और दुबले रहने के लिए कभी भी भूखे न रहें। 2-3 घंटे के अंतराल के बाद खाएं और खुश रहें। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलेगा और भूख भी कंट्रोल रहेगी। आपको मौनी की तरह सख्त डाइट नहीं बल्कि स्वस्थ डाइट फॉलो करनी है।

PunjabKesari

घर का खाना पसंद करती हैं मौनी

मौनी खुद खाने की शौकीन हैं लेकिन वह ज्यादातर समय घर का बना खाना पसंद करती है। बंगाली-मसालेदार व्यंजन और स्प्राइट उसका पसंदीदा पेय है। इसके अलावा वह फल व सब्जियां अधिक खाती हैं क्योंकि उनमें कैलोरी नहीं होती।

डाइट चार्ट

प्री-वर्कआउट: ग्रीन टी से दिन की शुरुआत। फिर जिम जाने से पहले 1 बाउल मूसली, फ्रूट्स, ओट्स
पो-वर्कआउट: प्रोटीन शेक्स, ग्रीन बीन्स, सलाद
ब्रेकफास्ट: इडली, पोहा आदि
लंच: दाल, सलाद, ग्रीन सलाद, फल व सब्जियां
स्नैक्स: ओटमील और फ्रूट जूस
डिनर: चपाती और सब्जी

PunjabKesari

इन चीजों से रहती हैं दूर

मौनी रॉय को जंक-चायनीज फूड खाना बहुत पसंद है लेकिन वो इन्हें सीमित मात्रा में खाती हैं। इसके अलावा वह ऑयली फूड, हार्ट ड्रिंक, अल्कोहल-धूम्रपान से दूर रहती हैं। हालांकि वह 2 हफ्ते तक ऑयल फ्री फूड खाती हैं लेकिन 15वां दिन उनका चीट डे होता है।

घर पर ही करती हैं योग

पिलेट्स उनकी मांसपेशियों को मजबूत रखता है और लचीलेपन में मदद करता है। उन्हें हमेशा जिम जाने का समय नहीं मिलता है इसलिए वह घर पर कुछ योग करती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static