अमावस्या वाले दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए भारत में असर होगा या नहीं ?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 07:28 PM (IST)

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 50 सालों के बाद इतना लंबा सूर्यग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी ऐसे में इस दौरान 07:30 मिनट के लिए धरती पर अंधेरा छा जाएगा। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लग रहा है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है, लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि यह सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखेगा? तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इस ग्रहण का असर भारत में कितना होगा। 

8 अप्रैल को लगेगा पहला सूर्य ग्रहण 

सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको , कनाडा, आयरलैंड, इंग्लैंड जैसे देशों में दोपहर 02:15 पर शुरु होगा। वहीं भारत समय के अनुसार, यह ग्रहण 09:12 मिनट पर शुरु होगा ऐसे में यह भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में ग्रहण मान्य नहीं होगा ऐसे में यहां पर इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।  

PunjabKesari

भारत में नहीं होगा असर 

सूर्यग्रहण जब शुरु होगा तो उस समय भारत में रात्रि का समय होगा ऐसे में यह यहां पर अदृश्य होगा। इसका अर्थ यही है कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसका सूतक काल भी जहां पर मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो भारत में लोगों को इस ग्रहण से घबराने की भी जरुरत नहीं हैं क्योंकि यहां ग्रहण दिखेगा नहीं ऐसे में यहां पर लोग आमतौर पर अपनी दिनचर्या के काम करते हैं। वहीं इस दौरान आप कोई भी मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। 

इस समय लगता है सूर्य ग्रहण 

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है। इस दौरान सूर्य के पथ पर चंद्रमा 05% तक झुका हुआ होता है। अमावस्या पर जब भी ऐसा संयोग बनता है तो सूर्य ग्रहण लगता है। 

PunjabKesari

अभी लगेंगे 5 और ग्रहण 

ज्योतिषों का कहना है कि 2024-2025 के दौरान दुनिया में कुल पांच सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग सकते हैं। अगला चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा परंतु यह भारत नहीं नहीं दिखेगा ऐसे में 18 सितंबर 2024 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी यहां पर मान्य नहीं होगा।

अगले दिन शुरु होंगे नवरात्रि 

यह ग्रहण भारत में नहीं बल्कि विदेशों में लगने वाला है। भारत में सूर्य ग्रहण से अगले दिन यानी की 9 अप्रैल को हिंदू पंचागों के अनुसार, नया साल शुरु होगा।  इसके साथ ही  9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि भी शुरु होने वाले हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static