फातिमा के घर लगी आग से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 11:12 AM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह साल काफी मुसीबतों भरा रहा है। जहां एक तरफ कई दिग्गज स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए तो वहीं कुछ के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूटा। वहीं इस बीच 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख एक हादसे का शिकार होने से बच गई। फातिमा सना शेख के घर बीते दिन अचानक आग लग गई। जिसे देख एक्ट्रेस घबरा गई थी और उन्होंने शांती से काम लेते हुए फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

PunjabKesari

आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। फातिमा ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मेरे घर पर आग लग गई थी। मैं घबरा गई थी और जल्द फायर डिपार्टमेंट को मैंने फोन किया। कुछ ही देर में उन्होंने घर आकर सब कुछ संभाल लिया। मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट का बहुत धन्यवाद।' 

PunjabKesari

फातिमा की इस पोस्ट के बाद फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। वहीं अगर बात करें फातिमा के वर्कफ्रंट की तो वह हाल ही में फिल्म 'लुडो' में नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में भी फातिमा नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी दिखाई दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static