पहले लाइव आकर मम्मी-पापा से मांगी माफी फिर फंदे से लटकी महिला जर्नलिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 03:32 PM (IST)

नारी डेस्क: नोएडा की एक महिला मीडियाकर्मी ने जान देने का प्रयास किया और इसे सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : अगले बरस जल्दी आने का वादा कर विदा हो रहे गणपति बप्पा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला ने आज सोशल मीडिया पर ‘लाइव' आकर कहा कि उसके पति और कुछ लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और इस कारण वह आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए और इसके बाद अपने माता पिता से माफी मांगी और पंखे से फंदा लगा लिया।
यह भी पढ़ें: 790 पन्नों में लिखी गई राजा रघुवंशी के हत्याकांड की पूरी कहानी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पर थाना सेक्टर 20 पुलिस और अन्य आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि महिला देश के एक नामी मीडिया प्रतिष्ठा के डिजिटल विभाग में कार्यरत है।