No Makeup लुक में स्पोर्ट हुई आलिया, कूल अंदाज में एक्ट्रेस को देख फैंस ने लुटाया प्यार

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 04:15 PM (IST)

 बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार दोबारा सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सियोल में गुच्ची क्रूज शो में हिस्सा लेने पहुंची थी। अब आलिया इवेंट से वापिस आ गई हैं और उनसे जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट एयरपोर्ट में नजर आई हैं। आलिया भट्ट इस दौरान काफी कूल अंदाज में दिख रही हैं। उन्हें इस अंदाज में देख फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

एकदम कूल अंदाज में नजर आई आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट इन वायरल वीडियो में एकदम कूल अंदाज में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका लुक काफी वायरल भी हो रहा है। वहीं अगर बात उनके लुक की करें तो एक्ट्रेस ने ओवरसाइज्ड शर्ट और पैंट कैरी की थी। बालों में चोटी बनाकर और बिल्कुल ना के बराबर मेकअप के साथ आलिया ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बाल ठीक करती दिखी आलिया 

वहीं इस वीडियो में आलिया अपने बाल ठीक करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ऐसा कूल अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस को उनका यह एयरपोर्ट पर कूल लुक काफी अच्छा लग रहा है। इस दौरान वह कैमरा को पोज देती और एक प्यारी सी स्माइल पास करती भी नजर आई हैं।  

PunjabKesari

जमकर बरसाया फैंस ने प्यार 

आलिया के इस सिंपल लुक पर फैंस जमकर प्यार करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 
'बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'यह इवेंट में बहुत ही प्यारी लग रही थी।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'सुंदर मम्मा।' 

हाथों में कैरी किए बैग की थी इतनी कीमत 

वहीं इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने हाथों में एक बैग कैरी किया था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया के द्वारा कैरी किया गया बैग काफी कीमती था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static