भारत में बेहद खास हैं भगवान श्री राम के ये मंदिर, इस रामनवमी कर आएं दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 12:37 PM (IST)

भारत को ऐसे ही धार्मिक देश नहीं कहा जाता। यहां पर कई मंदिर, मस्जिद और शिवालय मौजूद हैं। लोगों की भगवान में इतनी गहरी आस्था है कि किसी भी त्योहार में इन मंदिरों में आपको खूब भीड़ देखने को मिलेगी। आज पूरे देश में रामनवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान राम को जगत का पालनकर्ता माना जाता है। इसके अलावा भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रुप में भी उन्हें पूजा जाता है। भगवान राम की पूजा करने और उनका नाम सुनने से भक्तों को मनचाहा वरदान भी मिलता है। भारत में भगवान राम के कई मंदिर मौजूद हैं। तो चलिए आज आपको रामनवमी के खास अवसर पर रामलला के कुछ पवित्र मंदिरों की सैर करवाते हैं।

अयोध्या राम मंदिर 

भारत में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक अयोध्या मंदिर है। इसी साल जनवरी 22 को इस मंदिर का उद्घाटन हुआ है। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि भी है। ऐसे में इस मंदिर की मान्यता और भी ज्यादा बढ़ गई है। ये मंदिर राम भगवान के जन्म स्थान पर बना हुआ है। यहां पर भगवान राम की किशोरवस्था की मूर्ति स्थापित की गई है। हर रोज इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

PunjabKesari

चित्रकूट राम मंदिर 

उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में स्थित राम मंदिर भी आप राम नवमी पर देखने जा सकते हैं। इस मंदिर में गहरी आस्था का पालन किया जाता है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहां पर बहुत धूमधाम के साथ भगवान राम की पूजा होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहीं भगवान राम ने मता सीता और लक्ष्मण के साथ अपने वनवास का समय बिताया था। 

कालाराम मंदिर 

यह मंदिर भी भगवान राम के प्रमुख मंदिरों में से एक है। कालाराम मंदिर महाराष्ट्र राज्य के नासिक के पंचवटी जिले में स्थित है। यहां रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि कालाराम मंदिर देश का एक ऐसा मंदिर हैं जहां भगवान राम की काले रंग की मूर्ति स्थित है। 

PunjabKesari

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर 

यह मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक हैं। यह पवित्र मंदिर तेलांगना की गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। रामनवमी जैसे खास अवसरों पर इस मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ देखी जाती है। 

रामास्वामी मंदिर 

यह मंदिर भारत के दक्षिण क्षेत्र में है। ये मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। भगवान राम के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक यह भी है। यहां पर आपको वास्तुकला के कई सारे उदाहरण भी देखने को मिल जाएंगे।

PunjabKesari

राम राजा मंदिर 

उत्तर भारत में भी श्रीराम का एक ऐसा मंदिर है जो अपनी धार्मिक मान्यता और महत्व के लिए जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश के ओरछा जिले में स्थित है। यहां पर भगवान राम की राजा के रुप में पूजा होती है। इतना ही नहीं यहां पर हर दिन राजा राम को बंदूकों के साथ सलामी भी दी जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static