13 युद्धों में अग्रेजों पर भी भारी पड़ा यह किला!(Pix)

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2016 - 01:07 PM (IST)

राजस्थान किलों और महलों के लिए जाना जाता है। राजस्थान में कई एेसे किले और महल है जो अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते है। एक एेसा ही किला लौहगढ़ का है। इस किले को भारत का एक मात्र अजेय दुर्ग कहा जाता है। कहते हैं मिट्टी से बने इस किले को कभी कोई जीत नहीं पाया। इसके अलावा अंग्रेजों भी इस किले पर 13 बार अपनी तोपों के साथ आक्रमण किया था लेकिन फिर भी जीत नहीं पाए थे। इस किले पर तोप के गोलों का भी असर नहीं होता था।

कहा जाता है कि इस किले में जाट राजा शासन करते थे। उन्होंने इसका डिजाइन एेसे तैयार किया था कि अगर कोई इस पर हमला भी कर दे तो उनकी सारी कोशिशे नाकाम हो जाए। किले की दीवारों को मिट्टी से ढका था ताकि तोप के गोले इस मिट्टी में धंस जाए। जाट राजा मिट्टी से भी बचने के कई उपाय निकाल लेते थे।

जाट राजा अपनी शान के लिए मशहूर रहे हैं। उनका कहना था कि हमने लड़ना सीखा है झुकना नहीं। कहते है अंग्रेजों ने इस किले पर 13 बार हमला किया गया था। हमेशा उन्हें हार कर ही वापिस जाना पड़ा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static