फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, फेमस सिंगर का कैंसर से हुआ निधन
punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 09:34 AM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर असमिया सिंगर गायत्री हजारिका का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कोलन कैंसर से जूझ रही थीं और आखिरकार बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे अपनी अंतिम सांस ली। उनकी उम्र सिर्फ 44 साल थी।
गायत्री हजारिका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टर्स ने इलाज की हर कोशिश की, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके।
मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
— Nari (@NariKesari) May 17, 2025
कोलन कैंसर से जूझ रहीं सिंगर ने गुवाहाटी के अस्पताल में अंतिम सांस ली।
.
.
.#GayatriHazarika #deathnews #Assamesesinger pic.twitter.com/H24pfvBrC1
गायत्री हजारिका की पहचान उनकी मधुर और दिल को छू जाने वाली आवाज़ से थी। उन्होंने असमिया संगीत जगत में अपनी खास जगह बनाई थी। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले और साथी कलाकार इस खबर से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: आंखों पर पट्टी, दिल दहला देने वाला टॉर्चर: BSF जवान ने पाकिस्तान में मिली जुल्मों की बयां की सच्चाई
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
असम के मुख्यमंत्री ने भी सिंगर गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि "गायत्री हजारिका की आवाज में एक खास मिठास थी, जो सीधे दिल तक पहुंचती थी। उनका जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"
लोगों का कहना है कि गायत्री जैसी आवाज दोबारा मिलना मुश्किल है। वे ना सिर्फ एक टैलेंटेड सिंगर थीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थीं। संगीत प्रेमियों के बीच उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
गायत्री हजारिका का जाना संगीत की दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 44 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहना सभी को दुखी कर गया है। उनकी आवाज, उनके गाने और उनका व्यक्तित्व हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेगा। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति की कामना करते हैं।