वेंटिलेटर पर हैं 90 के दशक की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा, दिल की बीमारी से हैं ग्रस्त
punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 02:26 PM (IST)

90 दशक की अभिनेत्री विद्या सिन्हा के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। अपनी खूबसूरती और सादगी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली विद्या को हाल ही में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरों की मानें तो विद्या को डॉक्टरों नें वेंटीलेटर पर रखा हुआ है।
बॉलीवुड के लिए विद्या का प्यार उन्हें इस उम्र भी फिल्मी दुनिया से दूर नहीं रख पाया। बीमार पड़ने से पहले वो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में नजर आ रही थी, जिसमें वो लीड एक्टर सिकंदर की मां की भूमिका निभा रही थी।
दरअसल, सांस ठीक से न आने, दिल की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के स्टाफ के मुताबिक अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने के लिए बातचीत कर रहे हैं लेकिन इस बारे में अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।