फेमस एक्ट्रेस-सिंगर Kessler Twins ने 89 वर्ष में खुद चुना मौत का फैसला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Nov 18, 2025 - 12:20 PM (IST)
नारी डेस्क: यूरोप और इटली की मशहूर एक्ट्रेस, सिंगर और डांसर एलिस और एलेन केसलर, जिन्हें Kessler Twins के नाम से जाना जाता था, का निधन हो गया है। दोनों बहनों ने 89 साल की उम्र में इच्छा मृत्यु (euthanasia) लेकर अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है।
केसलर ट्विन्स का निधन
जर्मन मीडिया डैली बिल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को पुलिस को जानकारी मिली कि एलिस और एलेन केसलर ने जर्मनी के म्यूनिख के पास ग्रुनवाल्ड स्थित अपने घर में इच्छा मृत्यु का विकल्प चुना। जर्मनी में यह कानूनी प्रक्रिया है, और इसके लिए व्यक्ति को पूरी तरह से होशो-हवास में निर्णय लेना जरूरी होता है। पुलिस ने उनके घर जाकर जांच की और पाया कि कोई असामान्य स्थिति नहीं थी।
🌹 Honoring the extraordinary lives of the Kessler Twins. Alice & Ellen were dazzling stars, true legends, and sisters whose grace, charm, and magic will shine forever. ✨ pic.twitter.com/GfZQdTy22V
— The Ed Sullivan Show (@EdSullivanShow) November 18, 2025
इच्छा मृत्यु का कारण
एलेन केसलर ने पहले BILD अखबार को बताया कि वह अपनी प्यारी मां एल्सा और अपने कुत्ते येलो की अस्थियों के साथ एक ही कलश में दफन होना चाहती थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वसीयत में भी यही व्यवस्था की थी। दोनों बहनों ने यह निर्णय पूरी समझदारी और अपनी इच्छा से लिया।
केसलर ट्विन्स का करियर
एलिस और एलेन केसलर का जन्म 20 अगस्त 1936 को जर्मनी के नेरचाउ में हुआ था। दोनों बहनों ने साथ में बैले डांस की ट्रेनिंग ली और 20 साल की उम्र से पहले ही पेरिस के लीदो वैरायटी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की। उनका पहला परफॉर्मेंस डसेलडोर्फ में हुआ। इसके बाद दोनों बहनों ने बैले, कैबरे और कई अन्य शो किए, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। वे सिर्फ डांसर ही नहीं, बल्कि सिंगर और एक्ट्रेस के रूप में भी फेमस हो गईं। उनका योगदान यूरोप और इटली की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेशा याद रखा जाएगा।
🌹 Honoring the extraordinary lives of the Kessler Twins. Alice & Ellen were dazzling stars, true legends, and sisters whose grace, charm, and magic will shine forever. ✨ pic.twitter.com/GfZQdTy22V
— The Ed Sullivan Show (@EdSullivanShow) November 18, 2025
केसलर ट्विन्स ने अपने जीवन के आखिरी दिन भी अपनी इच्छाओं और सिद्धांतों के अनुसार बिताए। उनकी मौत ने फैंस और कला जगत में एक भावुक प्रतिक्रिया पैदा की है। उनकी जिंदगी और करियर ने कई लोगों को प्रेरित किया और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

