इस फेमस एक्ट्रेस के परिवार में दुख की घड़ी: बहन ने की खुदकुशी
punjabkesari.in Monday, Dec 01, 2025 - 12:27 PM (IST)
नारी डेस्क: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ के परिवार में एक बड़ा सदमा आया है। उनकी ममेरी बहन अचला ने अपने जीवन का अंत कर लिया। अचला की उम्र केवल 22 साल थी और बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड की परेशानियों के कारण मानसिक रूप से दबाव में थी। उनके बॉयफ्रेंड पर आरोप है कि उसने उन्हें ड्रग एडिक्ट होने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
अचला ने लगाई फांसी, मामला पांडुरंगा का
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अचला ने 22 नवंबर को बेंगलुरु के एक रिश्तेदार के घर पर खुदकुशी कर ली। यह घटना पुट्टेनहल्ली पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। अचला इंजीनियरिंग की ग्रेजुएट थीं और पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरुआत करने की तैयारी कर रही थीं। उनके परिवार और रिश्तेदारों में इस घटना से शोक की लहर है।
ನಟಿ ಆಶಿಕಾ ರಂಗನಾಥ್ ಸಂಬಂಧಿಗೆ ಲೈಂಗಿಕ ಕಿರುಕುಳ ಆರೋಪ; ಯುವತಿ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆ
— PublicTV (@publictvnews) November 30, 2025
- ಎಂಜಿನಿಯರಿಂಗ್ ಮುಗಿಸಿ ಕೆಲಸಕ್ಕೆ ತಯಾರಿ ನಡೆಸಿದ್ದ ಅಚಲ https://t.co/9hFJBFtk3p #AshikaRanganath #HassanPolice #Bengaluru #Hassan
बॉयफ्रेंड मयंक पर गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, अचला का बॉयफ्रेंड मयंक था, जो उनके दूर के रिश्तेदार थे। मयंक ने अचला के साथ प्यार का दिखावा किया और शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया। अचला ने जब इसका विरोध किया और इनकार किया तो मयंक ने मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। वह अचला को बार-बार फोन करता और धमकाता रहता था।
परिवार ने पुलिस पर जताया गुस्सा
अचला के परिवार का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जबकि घटना के 10 दिन भी पूरे हो चुके हैं। परिवार का कहना है कि मयंक और उसकी मां मैना ने अचला को मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि उसने अपनी जान दे दी। अचला के माता-पिता की मांग है कि जो लोग उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस ने दर्ज किया केस
अचला के परिवार ने हसन सिटी पुलिस स्टेशन में मयंक और उसकी मां मैना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस बीच, अचला के निधन से पूरे परिवार में भारी शोक का माहौल है।
फिल्म इंडस्ट्री और फैंस भी दुखी
अचला की मौत की खबर आने के बाद सोशल मीडिया और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। फैंस और करीबी इस घटना से हैरान हैं और अचला की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

