पंजीरी में जहर से पूरा परिवार वेंटिलेटर पर, कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 03:43 PM (IST)

नारी डेस्क : पंजाब के मोहाली से एक चौंकाने वाला और डरावना मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि उसने पंजीरी में जहर मिलाकर उनके पूरे परिवार को मारने की कोशिश की। महिला के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वह जर्मनी में अपनी पोती के जन्म का जश्न मनाने गई थीं और उनके कर्मचारी घर में अकेले थे। आरोपी द्वारा जहर मिलाने के कारण महिला का पूरा परिवार गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और नवजात शिशु भी इसकी चपेट में आया। महिला ने जर्मनी से लौटकर मोहाली पुलिस में FIR दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने कर्मचारी पर सामूहिक हत्या की कोशिश का आरोप लगाया।

कर्मचारी द्वारा पंजीरी में थैलियम मिलाया गया

मोहाली की रहने वाली रचना कपूर (49) एक बिजनेसवूमेन हैं। उनका आरोप है कि जब वह जर्मनी में अपनी पोती के जन्म का जश्न मनाने गई थीं, उसी दौरान उनके कर्मचारी अमित दुबे ने उनके घर में पंजीरी में थैलियम जहर मिला दिया। इसे खाने के कुछ ही दिनों में उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। कपूर की बेटी रंजीता बत्रा, सास, देवर और ननद फिलहाल हैम्बर्ग के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर ICU में हैं। कपूर खुद भी गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं और उन्हें जर्मनी से एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया। फिलहाल उनका इलाज नई दिल्ली के पारस अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि यह बीमारी किसी प्राकृतिक कारण से नहीं बल्कि थैलियम जहर के कारण हुई।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

 

आरोप और एफआईआर (FIR)

कपूर का कहना है कि अमित दुबे पिछले चार सालों से उनके मोहाली वाले घर में रह रहा था और उनकी संस्था से जुड़ा था। जब वह 8 दिसंबर को जर्मनी गई थीं और 16 दिसंबर को लौटीं, तब दुबे घर में अकेला था। कपूर ने 18 जनवरी को अपने भाई के ज़रिए मोहाली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि FIR दर्ज करने में देर हुई। 4 फरवरी को एसएसपी से मिलने के बाद FIR दर्ज की गई।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

 

भारत में उपलब्ध है एंटीडोट

कपूर ने बताया कि थैलियम पॉइजनिंग का एंटीडोट हाल ही में भारत में उपलब्ध हुआ है। इससे परिवार के गंभीर रूप से बीमार सदस्यों को जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। यह मामला घरेलू सुरक्षा और कर्मचारियों पर भरोसे के महत्व को उजागर करता है। थैलियम जैसे जहर का इस्तेमाल बेहद खतरनाक है, और समय रहते एफआईआर दर्ज कराना और एंटीडोट का इस्तेमाल जीवन रक्षक साबित हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static