नकली Toothpaste बनाने वाली Factory का पर्दाफाश, खाली ट्यूब में भरा जा रहा था गंदा पेस्ट
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:26 PM (IST)
नारी डेस्क: दिल्ली पुलिस ने द्वारका में एक गोदाम से चल रहे एक गैर-कानूनी काम का भंडाफोड़ किया है, जहां मल्टीनेशनल ब्रांड के एक्सपायर हो चुके खाने की चीज़ों को कथित तौर पर दोबारा पैक करके नकली मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट के साथ बाज़ार में बेचा जा रहा था। इसके अलावा नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक यूनिट को भी बंद कराया गया, जहां नकली टूथपेस्ट, साथ ही हज़ारों खाली टूथपेस्ट ट्यूब, पैकेजिंग बॉक्स, कैप, रैपर, गोंद, एक हीटिंग मशीन और टूथपेस्ट भरने व सील करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण ज़ब्त किए गए।
🚨🔥 FAKE TOOTHPASTE FACTORY BUSTED IN DELHI! 🔥🚨
🧪 Counterfeit Sensodyne unit exposed by ER-1, Crime Branch
📦 Thousands of fake tubes, raw paste & machinery seized.
👤 Mastermind arrested.
⚠️ Unhygienic production posed serious health risks to consumers.
💪 Successful… pic.twitter.com/7yUCWtGYQq
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) April 3, 2026
लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़
पुलिस के अनुसार, इस रैकेट का काम करने का तरीका (modus operandi) यह था कि वे एक जाने-माने टूथपेस्ट ब्रांड की ट्यूबों में स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया टूथपेस्ट भरते थे। यह पूरा काम बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में चल रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- "ज़ब्त किए गए सामान की कीमत कई लाख रुपये थी और इसे बनाने की अस्वच्छ स्थितियों के कारण इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था।" पुलिस ने बताया कि मौके से नकली टूथपेस्ट से भरी लगभग 1,800 ट्यूब, 10,000 से ज़्यादा खाली ट्यूब और 1,200 से ज़्यादा पैक्ड ट्यूब बरामद की गईं।
नकली टूथपेस्ट के नुकसान
इस तरह के नकली टूथपेस्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स से दांत कमजोर हो सकते हैं, एनामेल (ऊपरी परत) घिस सकती है नकली प्रोडक्ट से मसूड़ों में जलन, सूजन या खून आ सकता है। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है, क्योंकि घटिया क्वालिटी के कारण बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जहरीले तत्व (Toxic Chemicals) के कारण लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है
नकली टूथपेस्ट की इस तरह करें पहचान
पैकेजिंग पर ध्यान दें, अगर ,प्रिंटिंग धुंधली या हल्की हो, स्पेलिंग मिस्टेक हो, लोगो थोड़ा अलग दिखे तो समझ लीजिए यह नकली टूथपेस्ट है। अगर ब्रांडेड टूथपेस्ट बहुत सस्ता मिल रहा है, तो शक जरूर करें। असली टूथपेस्ट की खुशबू और स्वाद स्थिर होता है नकली में अजीब या बहुत तेज गंध हो सकती है। टूथपेस्ट में बहुत ज्यादा या बहुत कम झाग बनना क्वालिटी खराब होने का संकेत है। मैन्युफैक्चरिंग डिटेल चेक करें। MRP, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट देखें, QR कोड/होलोग्राम हो तो स्कैन करें। नकली टूथपेस्ट सस्ता जरूर हो सकता है, लेकिन नुकसान महंगा पड़ सकता है, थोड़ी सी सावधानी आपके दांतों और सेहत को बचा सकती है

