दुनिया के इस देश को क्यों कहा जाता है रहस्यमयी?
punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 05:14 PM (IST)
पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुनिया में जहां कुछ देश अपनी बेहतर कानूनी व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं वहीं कुछ देश ऐसे देश भी हैं, जहां पर नागरिकों को खुल कर घूमने तक की मनाही है। आज हम ऐसे ही एक देश की बात कर रहे हैं जिसका नाम तुर्कमेनिस्तान है। लोग इस देश को तुरकमेनिया के नाम से भी जानते हैं।
इस देश की जनसंख्या लगभग 5000000 है। कभी यह देश सोवियत यूनियन का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में यह सोवियत संघ से अलग हो गया। इसके बाद इस देश की सत्ता में परिवर्तन किया गया।
यहां के नागरिकों को अपने कुछ एक अधिकारों तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है। यहां पर नागरिकों को खुल कर बोलने की आजादी भी नहीं है। इस देश में मीडिया तो दूर फोटोग्राफी करने की भी मनाही है। यहां पर राष्ट्रपति के पोस्टर हर जगह पर लगे हुए दिखाई देते हैं और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने की भी मनाही है।