शादी नहीं बनी बाधा! आज भी इन हसीनाओं का बॉलीवुड इंडस्ट्री में चलता है राज

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 04:42 PM (IST)

शादी के बंधन में बंधते ही एक औरत की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। कुछ औरतों की  जिंदगी में एक बार ऐसा पल जरूर आता है जब उन्हे अपने करियर और परिवार में से एक को चुनना  पड़ता  है। इस परिक्षा से केवल आम महिलाएं नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हसीनाओं से गुजर चुकी हैं। करियर के ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कुछ ने परिवार के लिए इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लकिन बहुत सी एक्ट्रेसेस ऐसी भी  हैं, जिन्होंने इस धारणा को बदल दिया है कि शादी के बाद करियर खत्म हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने परिवार कें साथ- साथ अपने करियर को भी बखूबी संभाल रही हैं। 

PunjabKesari

करीना कपूर 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड डीवा करीना कपूर का। उन्होंने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। बहुत से लोगों ने करीना काे  करियर के पीक पर शादी करने से रोका था। करीना ने अपने मन की सुनते हुए शादी की और एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम भी किया। उनके मां बनने के बाद भी लोगों ने  सोचा कि वह  करियर पर ब्रेक लगा देंगी लंकिन तब भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

PunjabKesari
अनुष्का शर्मा

 इस लिस्ट में दूसरा नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। अनुष्का शर्मा ने 2017 में भरतीय टीम कप्तान विराट कोहली से शादी कर सभी को चौंका दिया था।  अनुष्का उस वक्त  29 साल की थी और उनका करियर भी पीक पर था। अधिकतर लोग अपने करियर के बीच में शादी को नहीं आने देते हैं और लेकिन विराट और अनुष्का ने ऐसा नहीं किया। शादी के बाद भी अनुष्का परी और फिल्म जीरो जैसी फिल्मों में नजर आई 

PunjabKesari

माधुरी दीक्षित 

90 के दशक में  बॉलीवुड पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने ने 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली थी। लंबे ब्रेक के बाद वह 2011 में  परिवार के साथ मुंबई आ गईं। साल 2018 में उन्होंने अपने पति के साथ प्रोडक्शन कंपनी खोली। फिलहाल माधुरी फिल्मों के साथ-साथ डांस रियलिटी शो में दिखाई देती हैं। 

PunjabKesari
शिल्पा शेट्टी 

जानी- मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से कभी दूरी नहीं बनाई। शिल्पा  एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर के साथ -साथ दुनिया भर में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में पति राज कुंद्रा के विवाद के बाद भी उन्होंने अपने करियर पर आंच नहीं आने दी। 

PunjabKesari
 दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर सभी को चौका दिया है।  शादी के बाद दीपिका की पहली रिलीज़ उनकी होम प्रोडक्शन फ़िल्म छपाक थी, जिसमें वह एक एसिड अटैक सर्वायवर का रोल निभाती दिखाई दी। खबरों तो यह भी थी कि बॉलीवुड की मस्तानी शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना लेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

PunjabKesari

काजोल 


इस कडी में हम काजोल को कैसे भूल सकते हैं।   काजोल ने भी 1999 में उस समय अजय देवगन से शादी की थी जब उनका  करियर एकदम पीक पर था। शादी के बाद से ही उनके करियर को लेकर कई सवाल उठाए गए, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका दबदबा अभी भी कायम है।  उन्होंने शादी के बाद 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' फिल्में की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static