क्या सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं Elvish Yadav? कभी लगा था एक्स को धोखा देने का इल्जाम

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 02:43 PM (IST)

बिग- बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियों रहते हैं। बेबाक किस्म के गर्म मिजाज वाले एल्विश की स्टाइल के सारे दीवाने हैं। हालांकि बिग- बॉस के घर में वो लड़कियों से दूरी बनाते दिखे थे, जबकि मनीषा रानी उनमें पूरी तरह से लट्टू थीं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो रोमांटिक नहीं है। इस हरियाणवी यूट्यूबर की लव- लाइफ बहुत ज्यादा complicated रही हैं। यहां तक कि उनपर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को धोखा देने का इल्जाम भी लग चुका है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

ऐसे हुई थी एल्विश- कीर्ति की मुलाकात

एल्विश एक समय पर कीर्ति मेहरा के साथ रिश्ते में थे। दोनों एक- दूसरे से बहुत प्यार करते थे। कहा जाता है कि जब एल्विश यूट्यूब में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे तब कीर्ति उनकी जिंदगी में आईं। उस वक्त कीर्ति को वीडियो बनाना तो दूरी, उसे यूट्यूब पर अपलोड करना भी नहीं आता था। लेकिन वो फिर एल्विश के साथ काम करने लगीं। कीर्ति उनकी हर वीडियो में होती थी। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को बहुत पसंद थी। वहीं आज जो कीर्ति का अपना यूट्यूब चैनल है, उसे बनाने की राय भी एल्विश ने दी थी, साथ ही उन्होंने कीर्ति को व्लॉग और एडिट करना भी सिखाया। सब कुछ सही जा रहा था। कहा तो यहां तक जा रहा था कि दोनों शादी करेंगे। दोनों एक दूसरे के परिवार के भी क्लोज थे, लेकिन फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इससे कई फैंस का दिल टूट गया। 

PunjabKesari

एल्विश पर लगे धोखे के इल्जाम

दोनों ने ही अपने ब्रेकअप पर ज्यादा बात नहीं की और एल्विश बिग- बॉस चले गए। जहां पर उन्होंने सब को बताया कि वो किसी पंजाब की लड़की को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने बाकी बातें सीक्रेट ही रखीं। जिसके बाद बाहर लोग कहने लगे कि पंजाब वाली गर्लफ्रेंड के लिए एल्विश ने कीर्ति मेहरा को धोखा दिया है। लेकिन कीर्ति ने इनडायरेक्ट तरीके कहा कि उन्हें प्यार में धोखा नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि एल्विश ने मुश्किल घड़ी में उसका साथ नहीं दिया, जब उनके पापा का निधान हो गया था। दरअसल, उस समय के आसपास ही एल्विश ने कीर्ति से रिश्ता खत्म कर दिया था।

PunjabKesari

बिग- बॉस के घर में भी हुई लड़किया लट्टू

बिग- बॉस के घर में एल्विश का swag देखकर मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे जैसी लड़कियां उनपर लट्टू हो गईं। मनीषा ने तो जमकर एल्विश के साथ फ्लर्ट भी किया पर एल्विश ने किसी को भी भाव नहीं दिया। जहां तक पंजाब वाली गर्लफ्रेंड की बात है वो कितनी सच है ये अभी किसी को पता नहीं है। एल्विश अपने व्लॉग में लगातार पंजाब वाली गर्लफ्रेंड की बात करते हैं, लेकिन उनको दुनिया से अभी रू-ब-रू नहीं करवाया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static