दुल्हन बनने वाली हैं एकता कपूर! इस खास दोस्त के साथ फोटो शेयर कर दिया इशारा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 10:30 AM (IST)

साल 2020 में बी टाउन में शादी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में आदित्य नारायण और कोरियग्राफर पुनीत पाठक शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन शादियों का यह सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है। दरअसल अब खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां...फैंस इस बात का अंदाजा एकता कपूर की एक तस्वीर से लगा रहे हैं जो उन्होंने हाल ही में साझा की है। 

PunjabKesari

एकता कपूर ने शेयर की तस्वीर 

दरअसल एकता कपूर ने अपने एक खास दोस्त के साथ सेल्फी क्लिक की और उसे शेयर किया। इसके बाद एकता कपूर के कैप्शन ने सोशल मीडिया में हलचल मचा दी। इस फोटो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा , ‘और हम यहां हैं... आपको जल्दी ही बताएंगे।’ इस कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर करते ही एकता कपूर के फैंस और उनके फ्रैंड्स उन्हें बधाइयां देने लगे। तो चलिए पहले आपको एकता कपूर की वो तस्वीर दिखाते हैं। 

खास दोस्तों ने किए कमेंट 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

अब इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ एकता कपूर के कुछ खास दोस्त भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखे वेटिंग तो किसी ने लिखा फैब। एकता कपूर ने अपने जिस खास दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की है उनका नाम तनवीर बुकवाला है जो कि एकता कपूर के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। 

 तनवीर बुकवाला ने किया कमेंट 

PunjabKesari

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एकता कपूर की शादी की खबरें इसलिए भी तेज हो गई क्योंकि इस पर खुद तनवीर बुकवाला ने कमेंट करते हुए लिखा  ‘अब वक्त आ गया है इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का।’ जिसके बाद फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि एकता कपूर जल्द शादी करने वाली हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका पता तो बाद में ही लगेगा। 

एक बेटे की मां हैं एकता कपूर 

PunjabKesari

गौरतलब है कि एकता कपूर अभी तक कुंवारी हैं लेकिन वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता कपूर का एक बेटा है। अब भई एकता कपूर की शादी की खबरों के बाद फैंस काफी उत्सुक हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static