महाराष्ट्र में बड़ा हादसा... मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी कुएं में, 8 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 07:15 PM (IST)

नारी डेस्क: महाराष्ट्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।  पुलिस ने बताया कि  सोलापुर ज़िले की मालशिरस तहसील में लोगों को ले जा रही एक पिक-अप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
 

यह भी पढ़ें:  मीठा खाने के बाद कितने घंटे तक खून में रहती है शुगर? 
 

पुलिस ने बताया कि जब यह घटना तंदुलवाड़ी गांव के पास हुई, तो गाड़ी में 15 लोग सवार थे। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने कहा- "शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को ले जा रही पिक-अप गाड़ी ड्राइवर का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।"
 

यह भी पढ़ें:  महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से बिल्कुल अलग
 

पुलिस ने  बताया कि गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंढरपुर तहसील के रांजनी गांव के कुछ लोग मिलकर म्हसवड गए थे। वहां सिद्धनाथ भगवान का एक मंदिर है, ये सभी लोग वहां दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद जब ये सभी श्रद्धालु वापस आ रहे थे तभी रास्ते में एक बड़ा हादसा हो गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static