सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें, सेहत को मिलेंगे लाजबाव फायदे

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 03:34 PM (IST)

लोग सुबह उठने के बाद नाश्ते में अलग-अलग चीजों को खाना पसंद करते हैं। मगर कभी-कभाव वे ऐसी चीजों का सेवन कर बैठते हैं, जिनसे उनकी सेहत को नुकसान होने का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे पहले और जल्दी असर पेट पर होता है। इसके कारण पाचन तंत्र धीमा होेने से पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सबसे बचने के लिए सुबह सीधा नाश्ता करने की जगह खाली पेट कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे सेहत को सभी उचित तत्व मिलने के साथ सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

तुलसी

तुलसी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में शरीर बीमारियों से बचाए रखने में मदद करती है। वैसे तो बहुत से लोग इसकी चाय का सेवन करते हैं। मगर सुबह खाली पेट इससे तैयार पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। ऐसे में मौसमी सर्दी व जुकाम से राहत रहती है।

nari,PunjabKesari

नींबू-शहद

रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें और शहद मिलाकर पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलने के साथ वजन कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है।

अजवाइन

अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स डायबिटीज के होने का खतरा कई गुणा कम करते हैं। साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में दिल की सेहत बरकरार रखने में मदद मिलती है।

ग्रीन- टी

जो लोग अपने बड़े हुए वजन से परेशान हैं, उन लोगों को सुबह खाली पेट हर्बल या ग्रीन-टी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से वेट लूज होने के साथ इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

nari,PunjabKesari

आंवला

विटामिन-सी से भरपूर आवले का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसका अचार, मुरब्बा या जूस के तौर पर सेवन किया जा सकता है। मगर सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना बेस्ट ऑप्शन है। इससे डायजेस्ट सिस्टम स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 

बादाम

रोजाना सुबह रातभर भीगे बादाम खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व सही मात्रा में मिलते हैं। दिल और दिमाग बेहतर तरीके से काम करने के साथ दिनभर शरीर में चुस्ती व फुर्ती रहती है।

पपीता 

जिन लोगों को कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती है, उन्हें रोजाना सुबह चाय की जगह पपीते का सेवन करना चाहिए। यह डायजेस्ट सिस्टम को मजबूत कर शरीर से बैठ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में दिल की सेहत भी बरकरार रहती है।

ध्यान दें, सुबह खाली पेट इन में से किसी भी चीज का सेवन करने के कम से कम 1 घंटा बाद ही नाश्ता करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static