वर्कआउट के बाद खाएं ये चीजें, मिलेगा दोगुना फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 10:47 AM (IST)

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए एक्सरसाइस करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। मगर इसका दोगुना फायदा पाने के लिए अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में वर्कआउट से पहले और बाद में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे वर्कआउट के बाद खाना चाहिए...

प्रोटीन पाउडर

वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। ऐसे में प्रोटीन पाउडर को दूध, पैर व दही में मिलाकर खाएं। मगर इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप डाइट में प्रोटीन का सेवन कम करते हैं तब ही इसे खाएं।

PunjabKesari

हरी- पत्तेदार सब्जियां

हरी-पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, आयरन, कार्ब, विटामिन्स व मिनरल्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में वर्कआउट के बाद इसका सेवन करने शरीर को सभी पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों से बचाव रहता है। आप अपनी डाइट में ब्रोकली, लेट्स, पालक आदि हरी-पत्तेदार सब्जियों से सलाद तैयार कर खा सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन व कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के बाद सूजन की समस्या दूर होती है। आप इसमें अपने फेवरेट फलों को मिलाकर खा सकते हैं। मगर इसमें ‌ ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी आदि एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फलों का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

PunjabKesari

ड्राई फ्रूट्स

शरीर में ऊर्जा का संचार करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में वर्कआउट के बाद बादाम, काजू, किशमिश, खुबानी, अखरोट, पिस्ता, छुआरे आदि खाना फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इन्हें दूध या दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।

PunjabKesari

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static