बार-बार लगती है भूख तो खाएं ये Roasted Snacks, वजन भी रहेगा कंट्रोल

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 11:30 AM (IST)

वजन घटाने के लिए लोग हैवी वर्कआउट और डाइटिंग का सहारा लेते हैं। मगर कई लोगों के लिए लंबे समय तक भूख कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण अक्सर वे जंक फूड खाने लगते हैं। ऐसे में आप क्रेविंग शांत करने के लिए शाम के समय कुछ रोस्टेड स्नैक्स खा सकते हैं। इससे आपकी भूख शांत होने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं उन हेल्दी एंड टेस्टी स्नैक्स के बारे में...

मखाना

अगर आप डाइटिंग कर रही है तो रोस्टेड मखाना खा सकती हैं। इसमें कैलोरी कम और सोडियम अधिक मात्रा में होती है। इसके साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम ओर कार्बोहाइड्रेट अधिक होती है। ऐसे में आप शाम के स्नैक्स में रोस्टेड मखाना खा सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

चना

आप शाम को छोटी-मोटी भूख लगने पर भुने चने खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन व फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी व पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में घटाने में भी मदद मिलती है।

मटर

शाम को आप रोस्टेड मटर भी खा सकती है। यह हेल्दी और चटपटा स्नैक्स आपको खूब पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मटर धोकर सुखा लें। अब बेकिंग ट्रे में मटर को 375 डिग्री टेंपरेचर पर 45 मिनट तक बेक करें। इसे आप शाम को चाय या कॉफी के साथ खा सकती है। इससे आपका टेस्ट बरकरार रहने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

बादाम

वजन कंट्रोल करने व हेल्दी रहने के लिए रोस्टेड बादाम खाना बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें फाइबर, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। इसके सेवन से भूख कंट्रोल रहती है। ऐसे में वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा दिल व कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static