प्रेग्नेंसी में नहीं होगी डायबिटीज की समस्या, इन 5 चीजों का करें सेवन

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 03:56 PM (IST)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपना खास ध्यान रखती हैं। सारी चीजों का सेवन वह इस दौरान कर लेती हैं। खुद को फिट रखने के लिए कई चीजों का सेवन करती हैं। खाने-पीने पर भी बिल्कुल कंट्रोल नहीं करती। जिसके कारण उन्हें डायबिटीज की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। इस समस्या में महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। परंतु डिलीवरी के बाद यह समस्या खत्म हो जाती है। परंतु प्रेग्नेंसी में इस कंट्रोल करना भी बहुत ही आवश्यक है। मां को डायबिटीज होने के कारण बच्चे के विकास पर भी असर पड़ता है। बच्चा प्रीमेच्योर भी पैदा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप जेस्टेशनल डायबिटीज से बच सकते हैं। 

PunjabKesari

भरपूर सलाद खाएं 

प्रेग्नेंसी में आपको स्लाद भी भरपूर मात्रा में खाना चाहिए। इससे आपका ग्लूकोज लेवल कम रहता है। डायबिटीज के मरीज को सलाद खाने की सलाह भी दी जाती है। यह आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेगा। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही स्लो होता है। यह आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायता करता है। 

PunjabKesari

अंडा खाएं

आप प्रेग्नेंसी के दौरान अंडे का सेवन भी जरुर करें। इसका सेवन करके भी आप डायबिटीज को कंट्रोल में कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान आप डायबिटीज से बचने के लिए अंडा का सेवन भी जरुर करें। 

PunjabKesari

बादाम खाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप बादाम का सेवन भी जरुर करें। आप रोजाना भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। इससे बच्चे का मानसिक विकास भी अच्छे से होता है। आप स्नैकस के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं। बादाम से आपकी क्रैविंग भी खत्म हो जाएगी और आपका पेट भी भर जाएगा। 

PunjabKesari

सीड्स खाएं

सीड्स का सेवन भी आप प्रेग्नेंसी में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। इससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याओं से भी आप दूर रहते हैं। आप चिया सीड्स का सेवन करके डायबिटीज को कंट्रोल में कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मिलता है। 

PunjabKesari

दही खाएं

आप दही का सेवन भी प्रेग्नेंसी में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। इसमें प्रो-बायोटिक पाए जाते हैं, जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। इससे आप डायबिटीज को भी कंट्रोल में कर सकते हैं। इसके अलावा दही पाचन को सुधारने और इम्यूनिटी मजबूत करने में भी सहायता करता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static