रात में सोने से पहले खाएं ये 4 फूड्स, आसानी से घटेगा वजन

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 10:27 AM (IST)

बढ़ता वजन आजकल एक बड़ी समस्या हो गया है। यह आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। इससे डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा आपके पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है जिसके कारण आपकी ओवरऑल बॉडी की शेप खराब हो जाती है। आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिनका सेवन आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं। यह आपका वजन घटाने में भी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

दही खाएं 

आप दही को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो आपकी मांसपेशियों को ताकत देकता है। दही में पाया जाने वाला माइक्रोन्यूट्रिएंट आपके पाचन को स्वस्थ रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

बादाम खाएं 

बहुत से लोगों को रात को भूख लगती है। ऐसा उनके साथ होता है जो किसी कारणवश रात को लेट सोते हैं। ऐसे में आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी भूख मिटाने में मदद करेगा और इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत  ही फायदेमंद होंगे। इसमें भी कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है। 

PunjabKesari

होल ग्रेन ब्रेड के साथ खाएं पीनट बटर 

यदि आपको रात में भूख लगती है तो आप होल ग्रेन ब्रेड के ऊपर पीनट बटर लगाकर भी खा सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉल्जिम बढे़गा और आपको वजन घटाने में भी सहायता मिलेगी। 

PunjabKesari

केला खाएं

आप केले का सेवन वजन कम करने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स वजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर भी बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको  लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आप वजन भी आसानी से घटा पाएंगे। 

PunjabKesari

क्या कहना है एक्सपर्ट्स का? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन चारों चीजों में जरुरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जिससे आपके शरीर में थकावट नहीं होती। दही में पाए जाने वाले एंजाइम्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंंद होते हैं। नियमित तौर पर एक मुट्ठी बादाम का सेवन करने से आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलेंगे। होल ग्रेन ब्रेड खरीदते समय उसमें पाए जाने वाले इंग्रेडिएंट्स भी जरुर पढ़ें। केला इंस्टेंट एनर्जी का सोर्स माना जाता है आप इसका सेवन एक्सरसाइज करने से पहले कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static