रोजाना खाएं 5 भीगे बादाम, शरीर को मिलेंगे बेमिसाल फायदे
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 05:27 PM (IST)

बादाम खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ अपने अंदर कई गुण समाएं हुए है। यह विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व बॉडी को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में इसे सूपर फूड के तौर पर माना जा सकता है। मगर अक्सर लोगों में इसे खाने को लेकर दुविधा रहती है। वे इस सोच में रहते है कि बादाम को कच्चा खाना बेहतर है या भिगोकर खाना। तो चलिए आज आपकी इस परेशानी का हल निकालते है और साथ बताते है इसे खाने ने मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...
कच्चे बादाम या पानी में भीगे बादाम कौन से है बेहतर?
अगर आप कच्चे और भीगे हुए बादाम को खाने में कन्फूज है तो ऐसे में हम आपको बताते है कि कच्चे बादाम खाने से बेहतर भीगे हुए बादाम खाना बेस्ट होता है। रात भर भीगो कर रखे बादाम को सुबह खाली पेट इसका छिलका निकालकर खाने से बॉडी को भारी मात्रा में पोषक तत्व मिलते है। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में रोजाना 5 भीगे हुए बादाम छिल कर खाने चाहिए।
तो चलिए भीगे हुए बादाम खाने के फायदे...
पाचन तंत्र होता है मजबूत
रोजाना भीगे बादाम खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
वजन रहता है कंट्रोल
बादाम में कई पोषक तत्व और मोनोसेचुरेटिड फैट अधिक होने से इसके सेवन से भूख कम लगती है। ऐसे में यह यह शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम करने में भी मदद करता है। आप इसे रोजाना स्नैक्स के रुप में खा सकते है।
बढ़ती उम्र को रोके
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन- ई, ओमेगा -3 फैटी एसिड होने से यह त्वचा को जवां रखने में फायदेमंद होते है। इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर कर स्किन को क्लीयर और क्लीन करते है।
कैंसर से करें बचाव
नियमित रुप से भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से लड़कर उसे बढ़ने से रोकता है।
दिल रहता है स्वस्थ
बादाम का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। भीगे हुए बादाम का सेवन करने से ये बुरे कोलेस्ट्रोल कम कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने मे मदद करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो दिल को स्वस्थ रखता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है।
गर्भवती के लिए अच्छा
भीगे हुए बादाम में कई पोषक तत्वों के साथ भारी मात्रा में फॉलिक एसिड होने से गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग का तेजी से विकास होता है। इसके साथ ही ये महिला के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
IND vs AUS 3rd ODI : हार्दिक-कुलदीप की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य

Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

आज से शुरू हुए चैत्र नवरात्र, नवरात्रि में इन खास मंत्रों का जाप करना होता है लाभकारी, जानें कैसे करें पूजा

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज, पहले दिन होती है देवी मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की पूजा