स्वाद और सेहत दोनों को बनाए रखेगा सॉफ्ट एंड स्पंजी ढोकला

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 04:31 PM (IST)

ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे  बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला। बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं। भाप में पकने के कारण इसमें तेल का प्रयोग बहुत कम होता है। यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करती हैं तो ढोकला आपके लिए बेस्ट ऑपश्न है। छोटे बच्चों को टिफन बॉक्स में भी आप बेसन का ढोकला बना कर दे सकते हैं

सामग्री: 

बेसन - 200 ग्राम
हल्दी - 1/6 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च का पेस्ट - 1 टीस्पून
अदरक का पेस्ट - 1 टीस्पून
नींबू का रस - 2 टेबलस्पून
ईनो साल्ट - 3/4 टीस्पून

PunjabKesari

तड़के के लिए सामग्री:

तेल - 1 टेबलस्पून
राई - 1 टीस्पून
हरी मिर्च - 2 से 3 (लंबी कटी हुई)
नमक - 1/4 टीस्पून
चीनी - 1 टीस्पून
नींबू का रस - 1 टीस्पून
हरा धनियां - 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

PunjabKesari

बनाने की विधि: 

1. बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लीजिए। उसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक पतला सा बिना गुठलियों वाला घोल तैयार करें।
2. घोल में हल्दी डालकर 20 मिनट तक ढककर रख दीजिए।
3. अब ढोकला बनाने वाले बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रख दें।
4. बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट और ईनो साल्ट डाल कर अच्छी तरह हिलाएं। 
5. अब गर्म हुए पानी में एक स्टैंड रख दीजिए, उसके ऊपर थाली में तैयार बेसन को डालकर ढककर रख दीजिए। 
6. 20 मिनट तक ढोकले को धीमी आंच पर पकने दीजिए। 
7. ढोकले का तड़का तैयार करने के लिए एक छोटी कड़ाही में 2 से 3 चम्मच तेल गर्म कीजिए।
8. तेल गर्म होने के बाद उसमें राई और हरी मिर्च डाल दीजिए।
9. अब धीरे से आधा कप पानी, नमक और चीनी डालकर पानी को उबाल आने तक पकने दीजिए।
10. गैस बंद करके नींबू का रस डाल दीजिए।
11. अब ठंडे हो चुके ढोकले को चाकू की मदद से किनारों पर से उतार कर बाहर निकाल लीजिए, ऊपर से तैयर तड़का डाल दीजिए। 
12. लीजिए आपका ताजा-ताजा बेसन का ढोकला बनकर तैयार है, इसे अपनी मनपसंद शेप में काटकर सर्व कीजिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static