Kitchen Tips: ये 8 कुकिंग टिप्‍स आपके काम को बनाएंगे और भी आसान

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 04:26 PM (IST)

महिलाएं खाना बनाने में एक्सपर्ट होती है। मगर फिर भी कई बार किचन में कुकिंग करते समय उन्हें कुछ परेशानियां होती है। उदाहरण के तौर पर ग्रेवी में घी अधिक होना, पकौड़े क्रिस्पी ना बनना, चावल पैन में चिपक जाना आदि। मगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इससे बच सकती है। चलिए आज हम आपको कुछ खास कुकिंग टिप्स देते हैं, इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाएंगा। 

- ग्रेवी से अधिक घी या तेल निकालने के लिए

ग्रेवी वाली सब्जी में तेल अधिक होने पर इसे थोड़ी देर तक फ्रिज में रखें। इससे ग्रेवी पर तैर रहा तेल ऊपर जम जाएगा। ऐसे में आप छन्नी की मदद से इसे आसानी से निकाल सकती है। 

PunjabKesari

- पकौड़े क्रिस्पी बनाने के लिए 

अगर आपके पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनते हैं तो उसके बैटर में 1-2 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। 

- सूजी के हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए 

अगर आपको सूजी का हलवा पसंद है तो इसे बनाते समय इसमें 1 छोटा चम्मच बेसन मिलाएं। इससे हलवे का पहले से ज्यादा टेस्टी बनेगा। 

- छैना का पानी फेंके नहीं

अगर आप घर पर छैना बनाती है तो उसका पानी फेंके ना। आप इस पानी से आटा गूंथ सकती है। इस आटे से तैयार रोटियां व परांठा ज्यादा मुलायम व टेस्टी होंगे। 

PunjabKesari

- ऐसे बढ़ाएं स्वीद डिश का स्वाद 

किसी भी स्वीट डिश को बनाते समय उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं। इससे उसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। 

- खिले-खिले चावल बनाने के लिए 

अक्सर चावल बनने के बाद पैन पर चिपक जाते हैं। इससे बचने के लिए पैन में 1 चम्मच घी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इससे चावल एकदम सफेद व खिले-खिले बनेंगे। 

PunjabKesari

- ग्रेवी का स्वाद व कलर बढ़ाने के लिए 

ग्रेवी के लिए मसाले भूनते समय उसमें 1/2 छोटा चम्मच चीनी मिलाएं। ग्रेवी में चीनी कैरमलाइज होकर दोगुने स्वाद के साथ अच्छा कलर देगी। 

- नहीं होगी पूरी पर अधिक तेल लगने की परेशानी 

आमतौर पर पूरियां तलने पर इसपर तेल जम जाता है। इससे बचने के लिए पूरियों को बेलकर 10 मिनट तक फ्रिज में रखें। बाद में इन्हें फ्राई कर लें। ऐसा करने से पूरियां ज्यादा तेल नहीं सोखेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static