रिपोर्ट में हुा चौंकाने वाला खुलासा, पुरुषों और महिलाओं में तेजी से बढ़ इस बीमारी का खतरा
punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 02:22 PM (IST)
नारी डेस्क : गलत खानपान, जैसे पान और अन्य हानिकारक आदतों के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। अक्सर लोग इनके शुरुआती छोटे-छोटे लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लक्षण समय के साथ गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं। इनमें से एक गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारी है कैंसर। पहले इसे केवल वृद्धावस्था की बीमारी माना जाता था, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के कारण अब युवाओं में भी इसके मामलों में तेज़ी आई है। PGI (Post Graduate Institute of Medical Education & Research) की हालिया रिपोर्ट ने इस गंभीर स्वास्थ्य संकट का खुलासा किया है। जुलाई 2018 से दिसंबर 2021 के बीच दर्ज किए गए मामलों में कैंसर का हिस्सा सबसे अधिक पाया गया।
पुरुषों में प्रोस्टेट, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर में वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले करीब 48.8% बढ़े, जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 36.3% तक पहुंच गए। PGI के कम्युनिटी मेडिसिन और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ प्रो. जे.एस. ठाकुर ने बताया कि यह आंकड़े पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए गंभीर चेतावनी हैं। 45 से 60 साल के पुरुषों में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी उम्र के समूह में मामलों में 57.2% की वृद्धि दर्ज की गई। महिलाओं में 45 से 69 साल की उम्र के बीच कैंसर का रेट 58.5% रहा। प्रोस्टेट कैंसर का पता देर से चलने पर पुरुषों में मृत्यु दर 35 से 40% तक पहुंच सकती है, जबकि ब्रेस्ट कैंसर का पता आमतौर पर 40 से 42 साल की उम्र में चलता है।

यें भी पढ़ें : ना जादू ना महंगे Products, 2025 में हेयर ग्रोथ के ये देसी तरीके हुए हिट
बढ़ते कैंसर के कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक, पुरुषों और महिलाओं में कैंसर के कारण अलग-अलग हैं।
बदलती लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान।
देर से शादी और बच्चे पैदा करना
पुरुषों में अत्यधिक शराब और धूम्रपान
लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहना (मोबाइल, लैपटॉप आदि)
जेनेटिक कारण और फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन
काले प्लास्टिक में गर्म खाना खाना।

शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें
कैंसर का समय पर पता लगाने के लिए शरीर में इन लक्षणों पर सावधान रहना जरूरी है।
शरीर में गांठें या सूजन, अचानक वजन बढ़ना या घटना।
घाव जो जल्दी ठीक न हों और तिल में बदलाव होना।
लगातार थकान, खांसी या सांस लेने में कठिनाई।
अपच या जोड़ों और मांसपेशियों में बिना वजह दर्द।

यें भी पढ़ें : सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है? जानिए कौन-कौन सी बीमारियां होती है दूर
बचाव के उपाय
शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
फल और हरी सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लें।
नियमित व्यायाम करें।
समय-समय पर मेडिकल चेक-अप कराएं।
HIV और हेपेटाइटिस B जैसी बीमारियों से बचने के लिए वैक्सीन लगवाएं।
विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

