गर्मी के चलते Periods में इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकती है infection

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 06:30 PM (IST)

लगातार बढ़ती गर्मी के साथ शरीर में स्वास्थ्य समस्याएं शुरू होने लगती है। विशेषकर महिलाओं के लिए यह मौसम कई तरह की परेशानियां लेकर आता है जैसे मेंस्ट्रुएशन हाइजीन। बता दें कि पीरियड्स के चलते अगर महिलाएं अच्छी तरह साफ-सफाई का ध्यान न रखे, तो उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको मेंस्ट्रुएशन हाइजीन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

हर 4-6 से घंटे में पैड बदलना

पीरियड के दौरान बहुत देर तक पैड इस्तेमाल करते रहने से कई प्रकार के बैक्टेरिया पनपने लगते हैं। जो मेन्स्ट्रूअल ब्लड सम्पर्क में आने के बाद यूरीनरी ट्रैक्ट में प्रवेश कर सकते हैं। जिससे इरिटेशन, जलन और गम्भीर यूरीनरी इंफेक्शन्स हो सकते हैं। इसीलिए 4-6 घंटे बाद पैड बदलते रहें।

PunjabKesari

हाइजिन का रखें ध्यान

पीरियड के चलते जब पैड ज्यादा गंदा हो जाए तो उसे तुरंत चेंज करें। इसके बाद पानी से अपने प्रायवेट एरिया की साफ-सफाई करें। इससे, बैक्टेरिया और ब्लड क्लॉट जैसी चीजें साफ हो जाएगी। वहीं नए पैड पर भी बैक्टेरिया का खतरा कम करेगा और हाइजिन मेंटेन की जा सकेगी।

PunjabKesari

वेजाइनल वॉश के लिए नैचुरल चीजों का प्रयोग करें

वेजाइनल वॉश के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइना को सेल्फ क्लीनिंग मशीन भी कहा जाता है। खासकर पीरियड रियड के दौरान वजाइनल वॉश के लिए किसी भी केमिकल का उपयोग न करें।

PunjabKesari

मेंस्ट्रुअल कप

पीरियड में मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग आपके लिए बहुत अच्छा होता है। ये पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है और आपके लिए भी। इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि यह पैंड से काफी बेहतर है।

PunjabKesari

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static