रूखी, लाल और बेजान त्वचा को न करें नजरअंदाज, स्किन बैरियर डैमेज का हो सकता है संकेत
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 04:01 PM (IST)
नारी डेस्क : अक्सर लोग स्किन बैरियर को सिर्फ ड्राई स्किन से जोड़कर देखते हैं, जबकि इसका काम इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। स्किन बैरियर त्वचा की सबसे बाहरी सुरक्षा परत होती है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने, धूल, प्रदूषण और बैक्टीरिया जैसे बाहरी नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने का काम करती है। जब यह सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है, तो त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है और कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
स्किन बैरियर डैमेज होने के संकेत
हर व्यक्ति में स्किन बैरियर खराब होने के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं।
अगर आपकी त्वचा में नीचे दिए गए बदलाव दिखाई दें, तो यह स्किन बैरियर डैमेज का संकेत हो सकता है।
त्वचा का रूखा और खुरदरा होना
चेहरे पर खिंचाव महसूस होना
लालिमा और जलन
खुजली या चुभन
त्वचा का छिलना
जरूरत से ज्यादा ऑयल निकलना
बार-बार मुंहासे होना
स्किन का अधिक संवेदनशील हो जाना।

किन कारणों से खराब हो सकता है स्किन बैरियर?
विशेषज्ञों के अनुसार कई आदतें स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं
जैसे बार-बार चेहरा धोना
हार्श फेस वॉश या स्क्रब का इस्तेमाल
तेज एसिड या एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का जरूरत से ज्यादा उपयोग
लंबे समय तक एयर कंडीशनर में रहना
अत्यधिक पसीना और नमी वाला मौसम
त्वचा की जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना।
यें भी पढ़ें : थायरॉयड में अचानक क्यों बढ़ने लगता है वजन? जानें इसकी असली वजह
स्किन बैरियर की देखभाल करते समय न करें ये गलतियां
कई लोग सोचते हैं कि अगर त्वचा ऑयली है, तो उसे मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती। जबकि ऑयली स्किन भी अंदर से डिहाइड्रेटेड हो सकती है। सही मॉइस्चराइजर त्वचा को जरूरी नमी देने के साथ अतिरिक्त तेल को संतुलित रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, अगर कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद जलन, चुभन या लालिमा हो रही है, तो इसे असर नहीं बल्कि इरिटेशन का संकेत समझें और उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कर दें।

सिर्फ हाई परसेंटेज देखकर प्रोडक्ट न खरीदें
स्किनकेयर में यह जरूरी नहीं कि ज्यादा प्रतिशत वाले एक्टिव इंग्रीडिएंट्स हमेशा बेहतर हों। किसी भी प्रोडक्ट की प्रभावशीलता उसकी पूरी फॉर्मूलेशन और आपकी त्वचा के साथ उसकी अनुकूलता पर निर्भर करती है। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिन्हें आपकी त्वचा लंबे समय तक आराम से सहन कर सके।
यें भी पढ़ें : अगर इन 3 जगहों पर लगातार होती है खुजली, तो तुरंत हो जाएं सतर्क!
अगर त्वचा परेशान लगे तो रूटीन रखें आसान
अगर अचानक त्वचा में जलन, लालिमा या छिलने की समस्या शुरू हो जाए, तो कुछ दिनों के लिए अपनी स्किनकेयर रूटीन को सरल बना दें।
हल्का (Gentle) फेस क्लेंजर इस्तेमाल करें।
गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर लगाएं।
कुछ समय के लिए एक्सफोलिएंट और स्ट्रॉन्ग एक्टिव्स से दूरी बनाएं।

स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि स्किन बैरियर का मजबूत होना भी उतना ही अहम है। अगर आपकी त्वचा बार-बार रूखी, लाल, संवेदनशील या ऑयली होने के बावजूद डिहाइड्रेटेड महसूस होती है, तो यह स्किन बैरियर डैमेज का संकेत हो सकता है। ऐसे में त्वचा की जरूरत के अनुसार सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं और समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

