Mahashivratri Special: भांग खाने के बाद बिल्कुल भी खाएं ये चीजें, बढ़ सकती हैं परेशानी

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 05:31 PM (IST)

महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा, व्रत रखने के साथ भंग का सेवन भी करते हैं। कहा जाता है कि जब भगवान शिव ने विष पिया था तब उसके उपचार के लिए देवताओं ने कई जड़ी-बूटियों के साथ भांग का भी इस्तेमाल किया था। इससे विष का असर दूर हो जाने के कारण भगवान शिव को भांग प्रिय चीजों में से एक हैं। इसलिए शिव पूजा में भांग चढ़ाने का खास महत्व है।

 

मगर भांग का अधिक सेवन करने से इसका नशा दिमाग को सुन्न कर सकता है। इसके अलावा सेहत को और भी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में खाने से मतली, उल्टी, पाचन तंत्र में गड़बड़ी, देखने-सुनने और समझने की क्षमता कम होना आदि समस्याएं हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट द्वारा भांग का सेवन करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह ही जाती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में....

खाली पेट भांग खाने से बचें

एक्सपर्ट अनुसार, खाली पेट भांग खाने से बचना चाहिए। इससे मतली, उल्टी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भांग का सेवन करने के बाद कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए इससे शरीर से जड़ी-बूटियों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। आप भंग का प्रभाव कम करने के लिए इसे मिल्कशेक या किसी डिश में मिलाकर खा सकते हैं।

PunjabKesari

दिल और अस्थमा के मरीज ना करें भांग का सेवन

दिल के मरीजों को भांग का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से ब्लड प्रेशर हाई या लो हो सकता है। इसके अलावा अस्थमा के मरीजों को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे खाने से पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है।

शराब में भांग मिलाकर ना खाएं

कई लोग अल्कोहल में भांग मिलाकर पीते हैं। मगर ऐसा करने से सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धूप में जाने से बचें

एक्सपर्ट अनुसार, भांग खाने के बाद धूप में जान से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

फास्ट फूड

भांग खाने से शरीर में बेचैनी बढ़ने लगती है। ऐसे में इसका सेवन करने के बाद फास्ट फूड और ऑयली चीजें खाने से बचना चाहिए। नहीं तो आपको बेचैनी की परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र व नर्वस सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है।

PunjabKesari

अन्य नशीले पदार्थों का ना करें सेवन

भांग खाने के बाद शराब, सिगरेट व अन्य नशीली चीजों को खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे उल्टी मतली, सिरदर्द और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

खट्टे फल

भांग का नशाला कम करने के लिए नींबू पानी पीना बेस्ट ऑप्शन है। मगर इसके बाद संतरा व अन्य खट्टे फल खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

चाय-कॉफी का ना करें सेवन

भांग का सेवन करने के बाद चाय-कॉफी पीने से भी बचना चाहिए। इनमें कैफीन होने से सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पेनकिलर ना खाएं

कई लोग भांग खाने के बाद हैंगओवर या सिरदर्द आराम पाने के लिए पेनकिलर खाते हैं। मगर इसे खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सेहत को और भी परेशानी हो सकती है।

नोट- अगर आप इस महाशिवरात्रि भांग का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा इसे खाने के ऊपर बताई चीजों का सेवन करने से बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static