Holi 2022: राशि अनुसार इन चीजों का दान करना रहेगा शुभ

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 06:15 PM (IST)

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का त्योहार लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर बधाई देते हैं। इसी के साथ घर की सुख-समृद्धि के लिए कुछ खास उपाय भी करते हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस दिन अपनी राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का वास होता है।

PunjabKesari

मेष राशि- इस राशि के लोगों को मंगल से संबंधित वस्तुएं लाल मसूर, सौंफ, जौ आदि का दान करना चाहिए।

 

वृष राशि- इन जातकों को गुरु से संबंधित वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा। इसलिए वृष राशि के जातक होली पर चना दाल, हल्दी, शहद आदि का दान दें।

 

मिथुन राशि- इस बार होली पर मिथुन राशि के लोग शनि से संबंधित वस्तुएं सरसों का तेल, काले तिल या दाल का दान करें।

PunjabKesari

कर्क राशि- इन राशि को लोगों को चायपत्ती, लोहा आदि शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।

 

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को गुरु से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसे में ये लोग गाय का घी या केसर दान करें।

 

कन्या राशि- इन लोगों को मंगल के उपाय करने से लाभ होगा। इसलिए ये लोग खांड, केसर, बताशे आदि वस्तुओं का दान करें।

PunjabKesari

तुला राशि- इन लोगों को इस बार होली पर शुक्र से संबंधित वस्तुएं जैसे चावल, पनीर का दान करना चाहिए।

 

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को बुध से संंबंधित कोई वस्तु दान करने से लाभ होगा। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोग कपूर, हरी मिर्च आदि का दान करें

 

धनु राशि- इन लोगों को चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं दान करने से फायदा होगा। ऐसे में ये लोग दूध, चावल, सफेद मिठाई आदि का दान करें।

 

मकर राशि- इस राशि के लोग गेहूं, गुड़ आदि सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

PunjabKesari

कुंभ राशि- ये लोग बुध से संबंधित चीजें जैसे कि साबुत मूंग या हरे फल का दान करें।

 

मीन राशि- इस राशि के जातक दही, चावल, चीनी आदि शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करें।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static