125 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा है खास संयोग, इन चीजों को दान करने से होगी मां लक्ष्मी प्रसन्न

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 10:23 AM (IST)

आज पूरे भारत में अक्षय तृतीया का खास पर्व मनाया जा रहा है। हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी पूजा करने से व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत ही खास महत्व बताया गया है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर पंचग्रही योग भी बन रहा है। पंचग्रही योग तब बनता है जब मेष राशि में सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस संचरण करते हैं। ज्योतिषाशास्त्र की मानें तो ऐसा योग करीबन 125 सालों के बाद बनने जा रहा है। अक्षय तृतीया वाले दिन इन चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या दान करना शुभ होता है...

ये 5 चीजों का करें दान 

अक्षय तृतीया वाले दिन गंगा में स्नान करने के बाद इन 5 चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे व्यक्ति को अक्षय पुण्य भी प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन पंखा, जल से भरा घड़े का पानी, तरबूज, कोहड़ा और आम का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

गुप्त दान भी करना होता है शुभ 

इस दिन गुप्त दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कोहड़े या फिर तरबूज के अंदर शक्ति और भक्ति के अनुसार, सोना रखकर दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन किए गए दान पुण्य का फल भी अक्षय मिलता है। 

PunjabKesari

कोई काम शुरु करने के लिए होता है शुभ दिन 

यदि आप कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया वाले दिन कर सकते हैं। किसी भी शुभ कार्य के लिए आज के दिन आप किसी भी मुहूर्त में शुभ काम की शुरुआत कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static