डॉग की शाही एंट्री और अंबानी परिवार का जबरदस्त डांस, वायरल हुई सगाई की Inside Videos

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 01:22 PM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज  के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर इन दिनों खुशियां ही खुशियां है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। बात अंबानी परिवार की हो और कुछ स्पेशल ना हो ऐसे तो हो नहीं सकता। अनंत और राधिका की रिंग सेरेमनी में स्पेशल गेस्ट रहा उनका  पेट डॉग। 


दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक कुत्तेने बेहद शानदार तरीके से एंट्री लेता दिखाई दिया। उसे सगाई में रिंग बेयरर के रूप में देखा गया। अंबानी परिवार का चहेता डॉग ही कपल के लिए रिंग लेकर स्टेज पर पहुंचा था। उसका यूं आना कपल के लिए सरप्राइज था। वीडियो में देख सकते हैं कि पूरा परिवार डॉग पर खूब प्यार लुटा रहा है। 


 इसी बीच एक और वीडियो भी सामने आई है, जिसे देख लोगों का दिल खुश हो गया। इस वीडियो में  मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल स्टेज पर एक साथ थिरकते दिखाई दिए। उनकी इस परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस रॉयल सेरेमनी में ढेर सारी मस्ती और उत्साह देखने को मिला। सबसे पहले अंबानी परिवार ने मंत्रोच्चारण और आरती के साथ राधिका मर्चेंट और उनके परिवार का भव्य स्वागत किया था।  गणेश पूजा के बाद ही फंक्शन की शुरुआत की गई थी। बात चाहे अंबानी फैमिली की आउटफिट की हो या डेकोरेशन की हर चीज यूनिक और शानदार थी। 

PunjabKesari
इस सगाई में गोलधना और चुनरी विधि का भी पूरा पालन किया गया।  दरअसल गोलधना का शाब्दिक अर्थ होता है गुड और धनिया के बीज, जिसे गुजराती परंपराओं में सगाई समारोह में इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों को दूल्हे के घर पर दोस्तों और परिवार के लोगों को दिया जाता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है। इसके बाद दोनों के बीच में अंगूठियों का आदान-प्रदान होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static