ठंडा पानी पीने से सिकुड़ जाती हैं आंतें! जानिए डॉक्टर की राय

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 04:51 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी बढ़ते ही लोग राहत पाने के लिए फ्रिज का बर्फ जैसा ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं। बाहर से आते ही या खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना एक आम आदत बन चुकी है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह आदत शरीर को तुरंत राहत देने के बावजूद पाचन तंत्र पर धीरे-धीरे बुरा असर डाल सकती है।  ऐसे में  ठंडा पानी पीने से क्या होता आइए जानते हैं हमारे इस आर्टिकल में...

ठंडा पानी और पाचन क्रिया का संबंध

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर का सामान्य तापमान लगभग 37°C होता है, जिसमें पाचन एंजाइम बेहतर तरीके से काम करते हैं। जब आप बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो पेट का तापमान अचानक कम हो जाता है। इस स्थिति में पाचन एंजाइम जैसे पेप्सिन, लाइपेज और एमाइलेज की गतिविधि धीमी पड़ सकती है। इससे भोजन को पचाने में अधिक समय लगता है और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।

PunjabKesari

क्या सच में आतें चिपचिपी हो जाती हैं?

ठंडा पानी सीधे तौर पर आंतों को “चिपचिपा” नहीं बनाता, लेकिन यह आंतों की म्यूकस लाइनिंग और पाचन प्रक्रिया की गति को प्रभावित कर सकता है। पाचन तंत्र में भोजन को आगे बढ़ाने का काम म्यूकस लाइनिंग करती है। जब शरीर अचानक बहुत ठंडा हो जाता है, तो इस प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है और भोजन का मूवमेंट थोड़ा धीमा महसूस हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ता है असर

ठंडा पानी पीने से पेट और आंतों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिसे मेडिकल भाषा में वैसोकॉन्स्ट्रिक्शन कहा जाता है। इससे पाचन अंगों तक रक्त प्रवाह कम हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन कम होने पर भोजन का पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित हो सकता है, जिससे भारीपन और अपच जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  भारतीय थाली बढ़ा रही है डायबिटीज का खतरा! किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए

कुछ लोगों में ठंडा पानी पाचन समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इनमें शामिल हैं एसिड रिफ्लक्स से परेशान लोग, IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) के मरीज, बार-बार गैस और अपच की समस्या वाले लोग, खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने वाले लोग भारी एक्सरसाइज के बाद तुरंत ठंडा पानी पीने वाले खिलाड़ी इन लोगों में ठंडा पानी पाचन तंत्र को ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

PunjabKesari

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

डॉक्टरों के अनुसार गर्मियों में सामान्य तापमान का पानी पीना सबसे बेहतर होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी संतुलित रखता है। गुनगुना पानी भी कई मामलों में फायदेमंद माना जाता है, खासकर सुबह के समय या भोजन के बाद। इसके अलावा अदरक, सौंफ और पुदीने की हर्बल चाय भी पाचन सुधारने में मदद कर सकती है।

आदतों में छोटा बदलाव, बड़ी राहत

ठंडा पानी पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे आदत बना लेना पाचन के लिए सही नहीं माना जाता। खाना खाने के तुरंत बाद या बीच में बहुत ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। इसके बजाय पानी को कुछ समय सामान्य तापमान पर रखकर पीना बेहतर ऑप्शन है। छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं
 
 


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static