दुनिया के Top Brands में से कुछ एक के पूरे नाम

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 03:34 PM (IST)

100 में से लगभग 70 प्रतिशत लोग ब्रैंडिड कपड़े पहनना पसंद करते हैं। कोई अच्छे स्टफ की वजह से तो कोई अपने लाइफस्टाइल को लेकर ब्रैंडिड कपड़े पहनता है। ब्रैंड केवल कपड़ों का ही पहचान नहीं, हर एक चीज, कंपनी या फिर कोई भी बैंक जो वलर्ड फेमस है, उसके नाम को ब्रैंड कहा जाता है, क्योंकि दुनिया में उसका नाम चलता है। ऐसे ही कुछ ब्रैंड्स के पूरे नाम आज आपको बताएंगे, साथ ही उन ब्रैंड्स की शुरुआत कब और कहां से हुई, इसके बारे में भी पूरी जानकारी पाएंगे..

nari

JBL

यह अमेरिका की एक कंपनी है, जो Audio उपकरण बनाने के लिए विश्व भर में फेमस है। इसका पूरा नाम  James Bullough Lansing है। इस कंपनी की शुरुआत सन् 1949 में हुई थी।

H$M

इस ब्रेंड के कपड़े बहुत से लोग पहनना पसंद करते हैं। इस ब्रेंड के कपड़े स्वीडन में सन् 1946 से मिलते आ रहे हैं। भारत में कुछ ही साल पहले इसकी शुरुआत की गई। H$M का पूरा नाम Hennes & Mauritz बताया जाता है।

ICICI Bank

इस बैंक का नाम भला कौन नहीं जानता। ICICI का पूरा नाम Industrial Credit And Investment Corporation Of India है। यह भारतीय बैंक है, जिसकी नींव सन् 1955 में रखी गई थी।

HTC

HTC का पूरा नाम High Tech Computer है, यह एक चाइनीज कंपनी है, जिसकी शुरुआत सन् 1997 में हुई थी। HTC के मोबाइल्स दुनिया भर में फेमस हैं।

nari

FIAT

FIAT इटली देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चर कंपनी है। जिसकी शुरुआत सन् 1899 में हुई थी। FIAT दुनिया भर में अपनी गाड़ियों की स्टाइलिश लुक के लिए फेमस है। इनकी गाड़ियों की शेप काफी रौबदार यानि रॉयल होती हैं। FIAT का पूरा नाम  Fabbrica Italiana Automobili Torino है।

DLF

शेयर मार्किट में DLF का खूब बोलबाला है। यह एक रीयल एस्टेट मार्किट हैं, जिसकी शुरुआत सन् 1946 में हुई थी। इस कंपनी का पूरा नाम Delhi Land And Finance है।

HDFC

एच.डी.एफ.सी का पूरा नाम Delhi Land And Finance है। इस बैंक की शुरुआत 1994 में हुई थी। यह एक भारतीय बैंक है, जिसकी मुख्य ब्रांच महाराष्ट्र में है। आज की तारीख में इस बैंक में 10 लाख 495 के करीब परमानेंट एम्पलाइज काम करते हैं। देश का माना जाने वाला, शेयर मार्किट में अपनी खास पहचान रखने वाला यह भारत का सबसे खास बैंक है।

nari

PVR

PVR सिनेमा घरों के बारे में भला कौन नहीं जानता। PVR का पूरा नाम  Priya Village Roadshow है, जिसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। PVR एक बहुत बड़ी श्रृंखला है, जो पूरी भारत में फैली हुई है, पी. वी. आर. का पहले मल्टीप्लेक्स की स्थापना बेंगलुरू से हुई थी।

BPL

BPL कंपनी सेहत उपकरणों से जुड़े उपकरणों का निर्माण करती है। इसकी शुरुआत 1963 सन् में हुई थी। बी पी एल का पूरा नाम British Physical Laboratories है। सेहत से जुड़े उपकरण जैसे बॉडी हीटर, पीठ को हीट देने वाली बेल्ट और भी बहुत से उपकरणों के लिए यह कंपनी दुनिया भर में फेमस है।

Amul Milk

अमूल दूध और साथ ही दुध से बने पदार्थ, जैसे क्रीम, आइसक्रीम और पनीर के लिए यह कंपनी कई सालों से भारत में प्रचलित है।Amul Milk की शुरुआत गुजरात में 1946 सन् में हुई थी। Anand Milk Union Limited अमूल मिल्क का पूरा नाम है।

nari

KFC

KFC एक अमेरिकन फूड रेस्टोरेंट है, जिसका पूरा नाम Kentucky Fried Chicken है। इसकी शुरुआत अमेरिका में 1952 में हुई थी। अब इसकी शाखाएं दुनिया भर में फैल चुकी हैं। भारत में भी के एफ सी का फ्राइड चिकन बहुत पसंद किया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static