2 मिनट की एक्सरसाइज तेजी से घटाएगी कूल्हों की चर्बी

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 05:42 PM (IST)

ज्यादातर बिमारियाें का कारण  मोटापा ही होता है। जांघ और कूल्हों की फैट जहां आपकी पर्सनैलिटी कम करती है वहीं अपने साथ-साथ कई बीमारियों की भी वजह बनती है। मुश्किल बात ये है कि इसे घटाना और भी मुश्किल काम है। मगर आज हम इस मुश्किल काम को आसान बनाने में आपकी मदद करेंगे, आइए जानते हैं कैसे...

 

लो-किक बैक्स

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप सीधा खडे़ हो जाएं । अपने दाएं पैर को उठाएं और शरीर का सारा वजन बाएं  पैर पर डाल दें। इसके बाद पैरों को हल्के-हल्के आगे-पीछे झुलाएं। ऐसा आपको 10 बार करना है इसके साथ ही आपको बाएं पैर को उठाकर दाएं पैर पर सारा वजन डालकर ऐसा ही दोहराएं। अगर आप इस एक्सरसाइज को रोजाना 2 मिनट तक करेंगें तो आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

Related image,nari

हाई किक बैक्स

ये एक्सरसाइज भी लो-किक की तरह ही है लेकिन इसमे आपको पैरों को ज्यादा लंबाई के साथ और थोड़ा तेजी से पैरों को आगे-पीछे  करना होता है। साथ ही इसे करने के लिए आपको अपने हाथ और घुटने जमीन पर लगाने हैं। इस एक्सरसाइज को भी 10-10 बार करना है। इसे आप रोजाना 2 से 3 मिनट तक दोहराएं।

Image result for high kick backs,nari

फ्रंट टो-टचेस

एक्सरसाइज करने के लिए सबसे  पहले आप  सीधा खडे़ हो जाएं लेकिन पैरों के बीच 2 फुट का अंतर रखे। अब अपने दाएं पैर को आगे की  तरफ उठाएं और बाएं  हाथ  से दूसरे पैर के अंगूठे को छुएं। अपने शरीर का बैलेंस सही रखें नहीं तो आप गिर भी सकते है। इसी तरह आपको अपने बाएं पैर के साथ भी ऐसा ही करना है। इस एक्सरसाइज को आप 10-10 बार रोज करें। यह एक्सरसाइज आपके न केवल आपकी चर्बी कम करती है बल्कि शरीर को लचीला भी बनाती है।

Image result for front toe touches,nari

तो ये थे थाइस और हिप्स की चर्बी कम करने के 3 आसान तरीके...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static