कोरोना को रखना है घर से दूर तो रोजाना करें इन चीजों की सफाई

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 05:27 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए घर व रोजमर्रा का सामान साफ होना भी बेहद जरूरी है। वहीं कोरोना काल में तो इसकी खास जरूरत है। वैसे तो महिलाएं घर के फर्श व कई सामान की रोजाना सफाई करती है। मगर फिर भी ऐसी कई चीजें है जिसे वे हफ्ते, सप्ताह या महीने में एक बार साफ करती है। मगर इन चीजों पर बैक्टीरिया जमा होने से कोरोना व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे रोजाना सफाई की जरूरत है...

किचन सिंक

झूठे बर्तनों को रखने के लिए किचन सिंक का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर महिलाएं बर्तन को दिन में 2-3 बार धोती है। मगर सिंक पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। मगर यहां पर झूठे बर्तन रखने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में इसे बर्तनों की तरह दिन में 2-3 बार साफ करें। आप इसे साबुन, सर्फ, डिश वॉश किसी से भी धो सकती है। इसके अलावा गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच ब्लीच डालकर सिंक पर डालकर 5 मिनट तक रहने दें। बाद में इस ताजे पानी से धो लें। इससे सिंक पर जमा बैक्टीरिया व गंदगी साफ हो जाएगी। साथ ही इससे बदबू भी नहीं आएगी। 

PunjabKesari

हैंड टॉवल

महिलाएं किचन, बाथरूम व घर के क्लीनिंग के लिए हैंड टॉवल इस्तेमाल करती है। वहीं इस पर बैक्टीरिया अधिक होते हैं। भले ही ये दिखने में गंदे ना लगे पर इसपर बैक्टीरियल जमे होते हैं। ऐसे में इसे रोजाना धोएं। इसे गर्म पानी में सर्फ, नींबू का रस मिलाकर धो सकती है। 

किचन स्पॉन्ज

किचन सिंक की तरह स्पॉन्ज का साफ होना भी जरूरी है। इससे गंदे बर्तन व सिंक की सफाई की जाती है। ऐसे में इसपर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसकी सफाई के लिए आप इसे माइक्रोवेव कर सकती है। इसके लिए इसे धोकर फिर माइक्रोवेव कंटेनर में इसे रख कर लो पॉवर पर 1-2 मिनट तक घुमाएं। इसके अलावा आप इसे गर्म पानी व बेकिंग सोडा मिलाकर धो सकती है।

चाबियां

अक्सर लोग चाबियों को साफ करना जरूरती नहीं समझते हैं। मगर बार-बार इसे गंदे हाथ लगने या कभी जमीन पर गिरने बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में इससे संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसके लिए जरूरी है कि इसकी रोजाना सफाई करें। इसके लिए आप एंटीसेप्टिक वाइप्स यूज कर सकती है। 

मेकअप ब्रश व स्पॉन्ज

अगर आप रोजाना मेकअप यूज करती है तो मेकअप ब्रश व स्पॉन्ज की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके नहीं तो धूल-मिट्टी इन चीजों की चिपकने लगेंगे। ऐसे में इन चीजों को इस्तेमाल करने से आपको स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हफ्ते में 2-3 बार इन्हें धोएं। इससे आपके मेकअप ब्रश व स्पॉन्ज पर जमा बैक्टीरिया व एक्सट्रा मेकअप साफ हो जाएगा।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static